Details
लहसुन की खेती से पहले रखें इन बातों का ध्यान
Author : Soumya Priyam

लहसुन अपने हल्के तीखे स्वाद एवं खास सुगंध के कारण प्रचलित है। इसके साथ ही इसमें कई तरह के औषधीय गुण भी पाए जाते हैं। विभिन्न व्यंजनों का स्वाद बढ़ाने के लिए इसका उपयोग मसलों के तौर पर किया जाता है। इसकी खेती करने से पहले कई बातों को ध्यान में रखना आवश्यक है। आइए इस विषय में विस्तार से जानकारी प्राप्त करें।
लहसुन की खेती से पहले ध्यान में रखने वाली बातें
-
लहसुन की खेती मध्यम काली मिट्टी से ले कर चिकनी बलुई मिट्टी में भी सफलतापूर्वक की जा सकती है।
-
बेहतर पैदावार के लिए इसकी खेती बलुई दोमट मिट्टी में करें।
-
जड़ों का विकास के लिए भारी मिट्टी उपयुक्त नहीं है। इसलिए भारी मिट्टी में लहसुन की खेती करने से बचें।
-
इस बात का भी विशेष ध्यान रखें कि मिट्टी में भरपूर मात्रा में पोटाश हो।
-
इसके साथ ही जैविक पदार्थों से भरपूर मिट्टी में खेती करने पर उच्च गुणवत्ता की फसल प्राप्त होती है।
-
मिट्टी का पी.एच स्तर 5.8 से 6.5 के बीच होना चाहिए।
-
लहसुन मिट्टी के अंदर होने वाली फसल है। बेहतर पैदावार के लिए जुताई के बाद पाटा लगा कर मिट्टी को भुरभुरी बनाएं।
-
खेत में जल निकासी की उचित व्यवस्था होनी चाहिए।
यह भी पढ़ें :
-
प्याज एवं लहसुन के कंद विकास के लिए किए जाने वाले कार्यों की जानकारी यहां से प्राप्त करें।
हमें उम्मीद है यह जानकारी आपके लिए महत्वपूर्ण साबित होगी। यदि आपको यह जानकारी पसंद आई है तो हमारे पोस्ट को लाइक करें एवं इसे अन्य किसानों के साथ साझा भी करें। जिससे अधिक से अधिक किसान मित्र इस जानकारी का लाभ उठा सकें। इससे जुड़े अपने सवाल हमसे कमेंट के माध्यम से पूछें।
24 Likes
1 Comment
1 October 2021
Please login to continue
No comments
Ask any questions related to crops
Ask Experts
घर बेठें मिट्टी के स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त कर
To use this service Please download the DeHaat App
Download DeHaat App