पोस्ट विवरण
सुने
लहसुन
कृषि यंत्र
कल्पना
कृषि विशेषयज्ञ
2 year
Follow

लहसुन की खेती को आसान बनाने वाले कृषि उपकरण

लहसुन की खेती को आसान बनाने वाले कृषि उपकरण

रबी मौसम में लहसुन की खेती बड़े पैमाने पर की जाती है। बाजार में लहसुन मांग अधिक होने के कारण इसकी खेती करने वाले किसान अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। इसकी खेती में क्यारियां तैयार करने से ले कर फसल की खुदाई तक कई तरह के कार्य करने होते हैं। कुछ आधुनिक कृषि उपकरणों की सहायता से इन कार्यों को आसान बनाया जा सकता है। आइए लहसुन की खेती को आसान बनाने वाले कुछ बेहतरीन कृषि यंत्रों की विस्तार से जानकारी प्राप्त करें।

लहसुन की खेती को आसान बनाने वाले कृषि उपकरण

  • रेज्ड बेड मेकर : लहसुन की बुवाई क्यारियों में की जाती है। रेज्ड बेड मेकर एक ऐसा आधुनिक कृषि यंत्र है जिसके द्वारा खेत में क्यारियां तैयार करने में आसानी होती है।

  • बल्ब ब्रेकर मशीन : लहसुन की बुवाई के लिए इसकी कलियों को अलग किया जाता है। हाथ से कलियों को अलग करने में समय एवं श्रम अधिक लगता है। ऐसे में बल्ब ब्रेकर मशीन किसानों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। इस मशीन को ट्रैक्टर या बिजली से चलाया जा सकता है। इस मशीन के हॉपर में लहसुन की गांठों को भरा जाता है। लहसुन की गांठें इसमें लगी ड्रमों के बीच से गुजरटी हैं। जिससे गांठों से कलियां अलग हो जाती हैं।

  • लहसुन सीड ड्रिल : लहसुन सीड ड्रिल मशीन के द्वारा लहसुन की बुवाई में आसानी होती है। इस मशीन के द्वारा एक साथ 17 कतारों में लहसुन की बुवाई की जा सकती है। इसके साथ ही इस मशीन के द्वारा बुआई के साथ गहराई में उवर्रक भी डाला जा सकता है।

  • लहसुन हार्वेस्टर : लहसुन की खुदाई के लिए बाजार में लहसुन हार्वेस्टर उपलब्ध है। इस आधुनिक कृषि यंत्र में एक चौड़ी ब्लेड लगी होती है। जिससे लहसुन की खुदाई आसानी से हो जाती है।

यह भी पढ़ें :

हमें उम्मीद है यह जानकारी आपके लिए महत्वपूर्ण साबित होगी। यदि आपको इस पोस्ट में दी गई जानकारी पसंद आई है तो इस पोस्ट को लाइक करें एवं इसे अन्य किसानों के साथ साझा भी करें। जिससे अधिक से अधिक किसानों तक यह जानकारी पहुंच सके। इससे जुड़े अपने सवाल हमसे कमेंट के माध्यम से पूछें। पशु पालन एवं कृषि संबंधी अधिक जानकारियों के लिए जुड़े रहें देहात से।

6 Likes
1 Comment
Like
Comment
Share
फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ

फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ