Details
लहसुन की खेती के लिए खेत का चयन
Author : Dr. Pramod Murari

कई औषधीय गुणों से भरपूर लहसुन का प्रयोग सदियों से किया जाता है। विभिन्न व्यंजनों में इसे स्वाद एवं सुगंध में वृद्धि के लिए डाला जाता है। लहसुन की खेती लिए खेत का चयन सबसे जरूरी है। खेत का चयन करने में हमने जरा सी गलती की तो पैदावार पर इसके विपरीत परिणाम देखे जा सकते हैं। यहां से आप खेत का चुनाव करते समय ध्यान में रखने वाली बातें जान सकते हैं।
-
लहसुन की खेती मध्यम काली मिट्टी से ले कर चिकनी बलुई मिट्टी में भी की जा सकती है।
-
अच्छी उपज के लिए बलुई दोमट मिट्टी सर्वोत्तम है।
-
खेत का चयन करते समय इस बात का विशेष ध्यान रखें कि मिट्टी में भरपूर मात्रा में पोटाश हो।
-
भुरभुरी मिट्टी में लहसुन की अच्छी पैदावार होती है।
-
इसकी खेती के लिए भारी मिट्टी का चयन न करें। भारी मिट्टी में जड़ों का विकास अच्छा नहीं होता है।
-
खेत में जल निकासी की उचित व्यवस्था होनी चाहिए।
-
खेत की मिट्टी में पर्याप्त मात्रा में जैविक पदार्थ होने से लहसुन की गुणवत्ता अच्छी होती है।
-
लहसुन की खेती के लिए जिस खेत का चयन किया गया है उसकी मिट्टी का पी.एच स्तर 5.8 से 6.5 होना चाहिए।
हमें उम्मीद है कि खेत का चयन करते समय यदि आप इस पोस्ट में बताई गई बातों को ध्यान में रखेंगे तो उच्च गुणवत्ता की बेहतर उपज प्राप्त कर सकेंगे। अगर आपको यह जानकारी पसंद आई है तो इस पोस्ट को लाइक करें। इसके साथ ही इस पोस्ट को अन्य किसानों के साथ साझा भी करें जिससे अधिक से अधिक किसान इसका लाभ उठा सकें। इससे जुड़े अपने सवाल हमसे कमेंट के माध्यम से पूछें।
50 Likes
18 Comments
8 October 2020
Please login to continue
No comments
Ask any questions related to crops
Ask Experts
घर बेठें मिट्टी के स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त कर
To use this service Please download the DeHaat App
Download DeHaat App