पोस्ट विवरण
सुने
औषधीय पौधे
लेमनग्रास
विभा कुमारी
कृषि विशेषयज्ञ
1 year
Follow

लेमन ग्रास की खेती से पहले जानें इसके लिए उपयुक्त जलवायु एवं तकनीक

लेमन ग्रास की खेती से पहले जानें इसके लिए उपयुक्त जलवायु एवं तकनीक

परिचय

  • लेमन ग्रास एक नींबू की सुगंध वाला पौधा है। जिसका प्रयोग कई तरह के सौंदर्य उत्पादों और खाद्य पदार्थों में किया जाता है।

  • लेमन ग्रास के पौधे से तेल का निर्माण किया जाता है, जोकि औषधियों के निर्माण में प्रयोग होता है।

  • यह एक घास वर्गीय पौधा है जो खेत के बड़े क्षेत्रफल पर फैल जाता है।

लेमन ग्रास के फायदे

  • यह पौधा कोलेस्ट्रॉल के नियंत्रण में फायदेमंद है।

  • पाचन और किडनी संबंधित बीमारियों में लेमन ग्रास काफी फायदेमंद होता है।

  • पौधे में कैंसर से बचाव के गुण पाए जाते हैं।

  • इसके अलावा वजन घटाने के लिए भी लेमन ग्रास का प्रयोग किया जाता है।

उपयुक्त मिट्टी एवं जलवायु

  • इसकी खेती लगभग सभी तरह की उपजाऊ मिट्टी में सफलतापूर्वक की जा सकती है।

  • जल भराव वाली भूमि में इसकी खेती करने से बचें।

  • इसकी खेती के लिए उष्ण एवं समशीतोष्ण जलवायु की आवश्यकता होती है।

  • पौधों को धूप की आवश्यकता अधिक होती है। इससे पौधों में तेल की मात्रा बढ़ती है।

  • लेमन ग्रास के पौधे न्यूनतम 15 डिग्री सेंटीग्रेड एवं अधिकतम 40 डिग्री सेंटीग्रेड तक तापमान सहन कर सकते हैं।

लेमन ग्रास की खेती का तरीका

  • लेमन ग्रास की खेती बीज की बुवाई एवं कलम की रोपाई के द्वारा की जाती है।

  • इसके अलावा स्लिप विधि से भी इसकी खेती की जाती है। इस विधि में पुराने पौधों की जड़ों की रोपाई कर के पौधे तैयार किए जाते हैं।

यह भी पढ़ें:

लेमन ग्रास की खेती से जुड़ी किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए आप अपने सवाल हमें कमेंट बॉक्स में लिखकर पूछ सकते हैं।

आशा है पोस्ट में दी गई जानकारी आपको पसंद आई होगी, कृपया इसे लाइक करें और अन्य किसान मित्रों के साथ शेयर करें। जिससे सभी किसान इस जानकारी का लाभ उठा सकें। कृषि संबंधित ज्ञानवर्धक और रोचक जानकारियों के लिए जुड़े रहें देहात से।

1 Like
1 Comment
Like
Comment
Share
फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ

फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ