Details
लौकी की खेती के लिए उपयुक्त समय, मिट्टी एवं जलवायु
Author : Dr. Pramod Murari

लौकी की खेती करने के इच्छुक किसानों के लिए सबसे अहम सवाल यह है कि लौकी की खेती कब करें? यदि आप लौकी की खेती करने की सोच रहे हैं तो यहां से आप इसकी खेती के लिए उपयुक्त समय मिट्टी एवं जलवायु की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
उपयुक्त समय
-
इसकी खेती जायद और खरीफ दोनों ऋतु में सफलतापूर्वक की जा सकती है।
-
गर्मी के मौसम में फसल प्राप्त करने के लिए जनवरी से मार्च के बीच इसकी बुवाई करें।
-
वर्षा ऋतु में फसल प्राप्त करने के लिए बीज की बुवाई जून-जुलाई महीने में करें।
-
पहाड़ी क्षेत्रों में मार्च-अप्रैल महीने में इसकी बुवाई करनी चाहिए।
जलवायु
-
लौकी की खेती के लिए गर्म एवं आर्द्र जलवायु सर्वोत्तम है।
-
लौकी के पौधे अधिक ठंड को सहन नहीं कर सकते हैं।
-
करीब 32 से 38 डिग्री सेंटीग्रेड तापमान में पौधों का विकास अच्छा होता है।
मिट्टी
-
लौकी की खेती के लिए बलुई दोमट मिट्टी एवं जीवांश युक्त चिकनी मिट्टी सबसे उपयुक्त है।
-
मिट्टी में जल धारण करने की क्षमता अधिक होनी चाहिए।
-
मिट्टी का पी.एच. स्तर 6 से 7 होना चाहिए।
-
इसकी खेती के लिए जल जमाव वाले स्थानों का चयन न करें।
-
इसके साथ ही पथरीली भूमि भी लौकी की खेती के लिए उपयुक्त नहीं है।
यह भी पढ़ें :
-
लौकी की विभिन्न किस्मों की जानकारी यहां से प्राप्त करें।
हमें उम्मीद है इस पोस्ट में दी गई जानकारी आपके लिए महत्वपूर्ण साबित होगी। यदि आपको यह जानकारी पसंद आई है तो इस पोस्ट को लाइक करें एवं इसे अन्य किसान मित्रों के साथ साझा भी करें। इससे जुड़े अपने सवाल हमसे कमेंट के माध्यम से पूछें।
47 Likes
5 Comments
16 January 2021
Please login to continue
No comments
Ask any questions related to crops
Ask Experts
घर बेठें मिट्टी के स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त कर
To use this service Please download the DeHaat App
Download DeHaat App