Details
कुठ : इस तरह करें खेती, होगा अधिक मुनाफा
Author : Lohit Baisla

कुठ पहाड़ी क्षेत्रों में पाया जाने वाला 1 औषधीय पौधा है। इसके पौधों की लम्बाई 1 से 2 मीटर तक होती है। पौधों का तना मोटा होता है। इसकी खेती मुख्यतः हिमालय के क्षेत्रों में, कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में की जाती है। कई औषधीय गुणों से भरपूर होने के कारण इसका उपयोग आयुर्वेदिक दवाओं के निर्माण में किया जाता है। यह सर्दी-जुकाम, गठिया एवं पेट संबंधी रोगों में लाभदायक है। अगर आप भी करना चाहते हैं कुठ की खेती तो इससे जुड़ी जानकारियों के लिए इस पोस्ट को ध्यान से पढ़ें। आइए कुठ की खेती पर विस्तार से जानकारी प्राप्त करें।
कुठ की खेती का उपयुक्त समय
-
कुठ की नर्सरी तैयार करने के लिए सितम्बर-अक्टूबर का महीना उपयुक्त है।
उपयुक्त मिट्टी एवं जलवायु
-
इसकी खेती के लिए गहरी दोमट मिट्टी उपयुक्त है।
-
पौधों के विकास के लिए ठंडे वातावरण की आवश्यकता होती है।
-
नमी युक्त जलवायु एवं करीब 2,500 से 3,000 मीटर की ऊंचाई वाले क्षेत्र इसकी खेती के लिए उपयुक्त है।
बीज की मात्रा
-
प्रति एकड़ भूमि में 600 ग्राम बीज की आवश्यकता होती है।
-
यदि नर्सरी में पौधे तैयार कर के खेती करनी है तो प्रति एकड़ भूमि के लिए करीब 7,200 पौधों की आवश्यकता होती है।
खेत की तैयारी एवं बुवाई की विधि
-
इसकी खेती के लिए सबसे पहले खेत की अच्छी तरह जुताई करें।
-
प्रति एकड़ खेत में 6 टन गोबर की खाद का प्रयोग करें।
-
बीज की बुवाई 30 सेंटीमीटर के अंतराल पर करें।
-
बुवाई के करीब 6 महीने बाद पौधों से पौधों के बीच की दूरी 2 से 2.5 फिट रखें।
सिंचाई एवं खरपतवार प्रबंधन
-
शुष्क मौसम में 4 से 6 दिनों के अंतराल पर सिंचाई करें।
-
बीज की बुवाई या पौधों की रोपाई के बाद शुरूआती दिनों में मिट्टी में नमी की मात्रा बनाए रखें।
-
पौधों को लगाने के 1 वर्ष बाद सिंचाई की अधिक आवश्यकता नहीं होती है।
-
खरपतवारों पर नियंत्रण के लिए आवश्यकता के अनुसार नीराई-गुड़ाई करें।
फसल की कटाई
-
रोपाई के 2 से 4 वर्ष बाद पौधे कटाई के लिए तैयार हो जाते हैं।
-
फूलों को काट कर 1 सप्ताह तक धूप में रख कर सुखाएं।
-
पौधों में फूल आने के बाद इसकी जड़ों की कटाई करें।
यह भी पढ़ें :
-
मुलेठी की खेती की अधिक जानकारी यहां से प्राप्त करें।
हमें उम्मीद है यह जानकारी आपके लिए महत्वपूर्ण साबित होगी। यदि आपको इस पोस्ट में दी गई जानकारी पसंद आई है तो हमारे पोस्ट को लाइक करें एवं इसे अन्य किसानों के साथ साझा भी करें। जिससे अणि किसान मित्र भी इस जानकारी का लाभ उठाते हुए कुठ की खेती से अच्छा मुनाफा प्राप्त कर सकें। इससे जुड़े अपने सवाल हमसे कमेंट के माध्यम से पूछें। कृषि संबंधी अधिक जानकारियों के लिए जुड़े रहें देहात से।
10 Likes
27 September 2021
Please login to continue
No comments
Ask any questions related to crops
Ask Experts
घर बेठें मिट्टी के स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त कर
To use this service Please download the DeHaat App
Download DeHaat App