पोस्ट विवरण
सुने
लहसुन
डॉ. प्रमोद मुरारी
कृषि विशेषयज्ञ
2 year
Follow

कश्मीरी लहसुन है सेहत का खजाना, जानें इसकी खेती के फायदे

कश्मीरी लहसुन है सेहत का खजाना, जानें इसकी खेती के फायदे

कश्मीरी लहसुन को पहाड़ी लहसुन, पोथी लहसुन, हिमालयन सिंगल क्लोव गार्लिक, पर्ल गार्लिक, सोलो गार्लिक, आदि कई नाम से भी जाना जाता है। लहसुन की अन्य किस्मों की तुलना में कश्मीरी लहसुन में औषधीय गुण अधिक पाए जाते हैं। इसका सेवन स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभदायक होता है। आइए कश्मीरी लहसुन पर विस्तार से जानकारी प्राप्त करें।

कश्मीरी लहसुन की पहचान

  • कश्मीरी लहसुन में केवल एक कली होती है।

  • यह आकार में सामान्य लहसुन से छोटा होता है।

  • यह देखने में पीले रंग का होता है।

कश्मीरी लहसुन में मौजूद पोषक तत्व

  • कश्मीरी लहसुन में मैंगनीज, विटामिन बी1, विटामिन बी6, विटामिन सी, कॉपर, सेलेनियम, फास्फोरस, एलिन और एलिनेज एंजाइम, थायमिन, के साथ एंटीऑक्सीडेंट एवं एंटी-बैक्टीरियल तत्व भी पाए जाते हैं।

कश्मीरी लहसुन की खेती के फायदे

  • कई पोषक तत्वों से भरपूर होने के कारण इसकी बिक्री अधिक मूल्य पर होती है।

  • बाजार मूल्य अधिक होने के कारण इसकी खेती किसानों के लिए बहुत लाभदायक साबित होती है।

  • लहसुन की अन्य किस्मों की तुलना में कश्मीरी लहसुन को लम्बे समय तक भंडारित किया जा सकता है।

हमें उम्मीद है यह जानकारी आपके लिए महत्वपूर्ण साबित होगी। यदि आपको इस पोस्ट में दी गई जानकारी पसंद आई है तो इस पोस्ट को लाइक करें एवं इसे अन्य किसानों के साथ साझा भी करें। जिससे अधिक से अधिक किसानों तक यह जानकारी पहुंच सके। इससे जुड़े अपने सवाल हमसे कमेंट के माध्यम से पूछें।

10 Likes
1 Comment
Like
Comment
Share
फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ

फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ