पोस्ट विवरण
सुने
मक्का
डॉ. प्रमोद मुरारी
कृषि विशेषयज्ञ
2 year
Follow

मक्के की खेती करने से पहले जान लें यह बातें

मक्के की खेती करने से पहले जान लें यह बातें

मक्के की रोटियां हो या भुट्टे की सब्जी, इनका स्वाद तो लाजवाब होता है। स्वादिष्ट होने के अलावा कई पोषक तत्वों से भरपूर मक्का स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद है। बहु-उपयोगी फसल होने के कारण इसकी खेती किसानों के लिए लाभदायक है। लेकिन बेहतर पैदावार के लिए इसकी खेती से पहले कुछ महत्वपूर्ण बातों की जानकारी होना आवश्यक है। आइए इस विषय में विस्तार से जानकारी प्राप्त करें।

रबी मक्का की बुवा का उपयुक्त समय

  • रबी मक्का की बुवाई सितंबर-अक्टूबर महीने में की जाती है।

  • पछेती किस्मों की बुवाई नवंबर के मध्य तक की जा सकती है।

  • बीज की मात्रा

  • प्रति एकड़ जमीन में खेती के लिए करीब 8 किलोग्राम बीज की आवश्यकता होती है।

बीज उपचारित करने की विधि

  • बुवाई से पहले प्रति किलोग्राम बीज को 2 ग्राम कार्बेंडाजिम या 2 ग्राम कैप्टन से उपचारित करें।

  • इसके अलावा प्रति किलोग्राम बीज को 2.5 ग्राम थीरम से भी उपचारित किया जा सकता है।

बीज उपचारित करने के फायदे

  • बीज उपचारित करने से पौधों को कई फफूंद जनित रोगों एवं घातक कीटों के प्रकोप से बचाया जा सकता है।

  • इन दिनों बाजार में उपलब्ध बीज पहले से ही उपचारित होते हैं। यदि बीज पहले से उपचारित नहीं है तो  बुवाई से पहले बीज उपचारित करना जरूरी है।

यह भी पढ़ें :

हमें उम्मीद है यह जानकरी आपके लिए महत्वपूर्ण साबित होगी। यदि आपको इस पोस्ट में दी गई जानकारी पसंद आई है तो हमारे पोस्ट को लाइक करें एवं इसे अन्य किसानों के साथ साझा भी करें। जिससे अधिक से अधिक किसान मित्र इस जानकारी का लाभ उठाते हुए मक्के की बेहतर पैदावार प्राप्त कर सकें। इससे जुड़े अपने सवाल हमसे कमेंट के माध्यम से पूछें।

19 Likes
1 Comment
Like
Comment
Share
फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ

फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ