पोस्ट विवरण
सुने
कृषि
विभा कुमारी
कृषि विशेषयज्ञ
2 year
Follow

मालाबार नीम की खेती से होगी लाखों में कमाई

मालाबार नीम की खेती से होगी लाखों में कमाई

हमारे देश में कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्रप्रदेश, केरल, आदि राज्यों में मालाबार नीम की खेती बड़े पैमाने पर की जा रही है। इसका उपयोग प्लाइवुड इंडस्ट्री में किया जाता है। इसके अलावा इसकी लकड़ी का उपयोग पैकिंग, भवन निर्माण, पेंसिल बनाने में, माचिस की डिब्बी के निर्माण में, कृषि उपकरणों एवं संगीत वाद्य यंत्र के निर्माण में भी किया जाता है। बात करें इसकी खेती की तो पौधों की तेजी से विकास के कारण मालाबार नीम की खेती से अधिक मुनाफा होता है। इसकी खेती लगभग सभी प्रकार की मिट्टी में की जा सकती है। आइए मालाबार नीम की खेती पर विस्तार से जानकारियां प्राप्त करें।

खेती का सही तरीका

  • इसकी खेती नर्सरी तैयार करके एवं मुख्य खेत में बीज की रोपाई के द्वारा की जाती है।

नर्सरी तैयार करने का उपयुक्त समय

  • नर्सरी तैयार करने के लिए मार्च अप्रैल का महीना सबसे उपयुक्त है।

बीज की बुवाई

  • बीज की बुवाई 15 से 20 सेंटीमीटर की दूरी पर की जाती है।
  • बीज की बुवाई 1 से 1.5 सेंटीमीटर की गहराई पर करें।

खेत तैयार करने की विधि एवं पौधों की रोपाई

  • इसकी खेती के लिए सबसे पहले खेत में एक बार गहरी जुताई करें।

  • इसके बाद 2 से 3 बार हल्की जुताई कर के खेत की मिट्टी को समतल एवं भुरभुरी बना लें।

  • पौधों के अच्छे विकास के लिए खेत में गोबर की खाद या वर्मी कंपोस्ट का उपयोग करें।

  • मुख्य खेत में बीज की बुवाई या नर्सरी में तैयार किए गए पौधों की रोपाई के लिए गड्ढा तैयार करें।

  • सभी गड्ढों के बीच 5 से 8 मीटर की दूरी रखें।

  • सभी गड्ढों में 1 बीज की रोपाई या नर्सरी में तैयार किए गए पौधों की रोपाई करें।

सिंचाई एवं खरपतवार नियंत्रण

  • बुवाई के तुरंत बाद हल्की सिंचाई करें।

  • पौधों को अधिक सिंचाई की आवश्यकता नहीं होती है।

  • वर्षा के मौसम में सिंचाई की आवश्यकता नहीं होती है।

  • पौधों में हर 10 से 15 दिनों के अंतराल पर सिंचाई करें।

  • खरपतवार पर नियंत्रण के लिए कुछ समय के अंतराल पर निराई-गुड़ाई करें।

पौधों की कटाई

  • पौधों की रोपाई के 2 साल के अंदर पौधे 40 फीट तक लंबे हो जाते हैं।

  • सिंचित क्षेत्रों में 5 वर्ष के बाद वृक्षों की कटाई की जा सकती है।

हमें उम्मीद है यह जानकारी आपके लिए महत्वपूर्ण साबित होगी। यदि आपको यह जानकारी पसंद आई है तो इस पोस्ट को लाइक करें एवं इसे अन्य किसानों के साथ साझा भी करें। जिससे अन्य किसान मित्र भी मालाबार नीम की खेती करके अच्छा मुनाफा कमा सके। इससे जुड़े अपने सवाल हमसे कमेंट के माध्यम से पूछे। कृषि संबंधी अन्य रोचक एवं ज्ञानवर्धक जानकारियों के लिए जुड़े रहे देहात से।

15 Likes
Like
Comment
Share
फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ

फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ