Details

कपास : पक्षियों के द्वारा करें कीटों पर नियंत्रण

Author : Dr. Pramod Murari

कपास की फसल में कई तरह के कीटों का हमला होता है। इन कीटों पर नियंत्रण के लिए किसान कई तरह के हानिकारक कीटनाशकों का प्रयोग करते हैं। कीटनाशकों का प्रयोग खेत की मिट्टी के साथ हमारे स्वास्थ्य के लिए भी हानिकारक है। इस हानिकारक प्रभाव से बचने के लिए इन दिनों किसान जैविक खेती पर विशेष ध्यान दे रहे हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कीटों पर नियंत्रण करने का एक अनोखा तरीका भी है? जी हां, सही पढ़ा आपने, एक अनोखा तरीका यानी अब कीटनाशकों की जगह पक्षियां करेंगे कीटों पर नियंत्रण। आइए इस विषय में विस्तार से जानकारी प्राप्त करें।

पक्षियां कैसे करते हैं कीटों पर नियंत्रण?

  • पक्षियों के आहार में फल-अनाज के साथ कीड़े-मकोड़े भी शामिल होते हैं।

  • पक्षियां कपास की फसल को क्षति पहुंचाने वाले कीट एवं लार्वा को खाते हैं। जिससे विभिन्न कीटों पर नियंत्रण किया जा सकता है।

  • कपास की खेत में पक्षियों के आने से फसल को किसी तरह का नुकसान भी नहीं होता है।

कपास की खेत में पक्षियों को कैसे आकर्षित करें?

  • पक्षियों को आकर्षित करने के लिए खेत में टी (T) आकार का एंटीना लगाया जाता है।

  • इस एंटीना पर पक्षी आ कर बैठते हैं और खेत में मौजूद कीट एवं लार्वा को खाते हैं।

  • इस प्रक्रिया के द्वारा हम कपास की फसल में करीब 30 प्रतिशत तक कीटों पर नियंत्रण कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें :

हमें उम्मीद है यह जानकारी आपके लिए महत्वपूर्ण साबित होगी। यदि आपको इस पोस्ट में दी गई जानकारी पसंद आई है तो हमारे पोस्ट को लाइक करें एवं इसे अन्य किसान मित्रों के साथ साझा भी करें। जिससे अधिक से अधिक किसान मित्र इस जानकारी का लाभ उठाते हुए इस अनोखे तकनीक से कपास की फसल में कीटों पर नियंत्रण कर सकें। इससे जुड़े अपने सवाल हमसे कमेंट के माध्यम से पूछें। कृषि संबंधी अन्य रोचक एवं ज्ञानवर्धक जानकारियों के लिए जुड़े रहें देहात से।

6 Likes

24 August 2021

share

No comments

Ask any questions related to crops

Ask questions
Call our customer care for more details
Take farm advice

Ask Help