पोस्ट विवरण
सुने
कपास
कल्पना
कृषि विशेषयज्ञ
2 year
Follow

कपास की फसल पर फिर हुआ उखेड़ा रोग का हमला, जानें नियंत्रण के तरीके

कपास की फसल पर फिर हुआ उखेड़ा रोग का हमला, जानें नियंत्रण के तरीके

सफेद सोना यानी कपास की फसल पर छाया उखेड़ा रोग का संकट। लगातार 3 वर्षों से कपास की फसल इस घातक रोग की चपेट में आ रही है। इस रोग के कारण फसल अचानक नष्ट हो जाती है। बहुत तेजी से फैलने के कारण कम समय में फसलों को भारी क्षति पहुंचती है। कपास की फसल को इस हानिकारक रोगों को बचाने के लिए इस रोग के कारण, लक्षण एवं नियंत्रण की जानकारी होना आवश्यक है। आइए कपास की फसल को क्षति पहुंचाने वाले उखेड़ा रोग पर विस्तार से जानकारी प्राप्त करें।

उखेड़ा रोग का कारण

  • बार-बार एक ही फसल की खेती करने पर यह रोग होता है।

उखेड़ा रोग के लक्षण

  • पौधों की जड़ें गलने लगती हैं।

  • प्रभावित पौधों की पत्तियां मुरझाने लगती हैं।

  • कुछ ही दिनों में पौधे पूरी तरह सूख जाते हैं।

  • इस रोग के होने पर अचानक फसल नष्ट होने लगती है।

  • इस रोक के कारण भूमि के अंदर पोषक तत्वों की कमी हो जाती है।

उखेड़ा रोग पर नियंत्रण के तरीके

  • लगातार एक ही फसल की खेती करने से बचें और फसल चक्र अपनाएं।

  • इस रोग से निजात पाने के लिए प्रति एकड़ भूमि में 100 लीटर पानी में 1 ग्राम कोबाल्ट क्लोराइड नामक दवाई मिला कर छिड़काव करें।

यह भी पढ़ें :

हमें उम्मीद है यह जानकारी आपके लिए महत्वपूर्ण साबित होगी। यदि आपको इस पोस्ट में दी गई जानकारी पसंद आई है तो इसे अन्य किसान मित्रों के साथ साझा भी करें। जिससे अधिक से अधिक किसानों तक यह जानकारी पहुंच सके और अन्य किसान मित्र भी कपास की फसल को इस घातक रोग से बचा सकें। इससे जुड़े अपने सवाल हमसे कमेंट के माध्यम से पूछें।

Like
Comment
Share
फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ

फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ