कपास एक महत्वपूर्ण नकदी एवं रेशे वाली फसल है। प्राचीन काल से ही इसकी खेती की जाती है। नकदी फसल होने के कारण इसको ‘सफेद सोना’ भी कहा जाता है। कपास की खेती से किसान अच्छा मुनाफा प्राप्त करते हैं। इसलिए इसकी सही देखभाल बहुत आवश्यक है। किसी भी फसल का उत्पादन उसकी मिट्टी पर निर्भर करता है। इसलिए इसकी देखभाल करना बहुत जरूरी है। आज इस आर्टिकल के माध्यम से हम कपास की बेहतर पैदावार के लिए मिट्टी उपचारित करने की विधि बताएंगे। जानने के लिए पढ़िए यह आर्टिकल।
कपास की खेती के लिए उचित मिट्टी एवं इसके उपचार
कपास की खेती के लिए अच्छी जलधारण वाली भूमि होनी चाहिए।
इसकी खेती के लिए बलुई या दोमट मिट्टी उपयुक्त होती है।
खेती के लिए मिट्टी का पी.एच. मान 5.5 से 8.0 के बीच होना चाहिए।
यदि मिट्टी का पी.एच. स्तर कम है तो फसल की बुवाई के 2 से 3 महीने पहले खेत में चूना मिलाएं। चूना मिलाने से मिट्टी का पी.एच. स्तर बढ़ता है।
यदि मिट्टी का पी.एच. स्तर ज्यादा है तो मिट्टी में सल्फर मिलाकर पी.एच. स्तर को कम किया जा सकता है।
मिट्टी को दीमक एवं भूमिगत कीटों से बचाने के लिए बुवाई से पहले पैराथियान की 10 किलोग्राम मात्रा का प्रति एकड़ में प्रयोग करें।
बीज अंकुरित होने से पहले यानी बुवाई के 2-3 दिन बाद अगर बारिश हुई तो मिट्टी की ऊपरी परत कठोर हो जाती है। जिससे अंकुरित पौधे बाहर नहीं निकल पाते हैं।
इस समस्या से बचने के लिए बुवाई के समय का ध्यान रखें और वर्षा ऋतु शुरू होने से पहले बुवाई करें।
ध्यान रखने योग्य कुछ अन्य बातें
फसल की बुवाई के तुरंत बाद सिंचाई न करें।
उर्वरकों का प्रयोग मिट्टी की आवश्यकतानुसार करें।
फसल की बुवाई से पहले मिट्टी की जांच करा लें।
मिट्टी में जल निकास की उचित व्यवस्था होनी चाहिए।
फसल की बुवाई से पहले खेत में मौजूद खरपतवार को नष्ट कर दें।
यह भी पढ़ें :
आशा है कि यह जानकारी आपके लिए लाभकारी साबित होगी। यदि आपको यह जानकारी पसंद आई है तो इस पोस्ट को ज्यादा से ज्यादा लाइक करें और अपने किसान मित्रों के साथ जानकारी साझा करें। जिससे अधिक से अधिक लोग इस जानकारी का लाभ उठा सकें और कपास की खेती के लिए मिट्टी की देखभाल कर, फसल से अधिक लाभ प्राप्त कर सकें। इससे संबंधित यदि आपके कोई सवाल हैं तो आप हमसे कमेंट के माध्यम से पूछ सकते हैं। कृषि संबंधी अन्य रोचक एवं महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए जुड़े रहें देहात से।
2
Soil Testing & Health Card
Health & GrowthYield Forecast
Farm IntelligenceAI, ML & Analytics
Solution For FarmersAgri solutions
Agri InputSeed, Nutrition, Protection
AdvisoryHelpline and Support
Agri FinancingCredit & Insurance
Solution For Micro-EntrepreneurAgri solutions
Agri OutputHarvest & Market Access
Solution For Institutional-BuyersAgri solutions