पोस्ट विवरण
सुने
कृषि यंत्र
विभा कुमारी
कृषि विशेषयज्ञ
2 year
Follow

किसानों को स्मार्ट बनाने वाले आधुनिक कृषि यंत्र

किसानों को स्मार्ट बनाने वाले आधुनिक कृषि यंत्र

किसानों को आधुनिक बनाने के लिए बाजार में कई तरह के कृषि उपकरण उपलब्ध हैं। इन आधुनिक यंत्रों की सहायता से मिट्टी में नमी की मात्रा का पता लगाने से ले कर फसलों की कटाई तक सभी कार्यों में सुविधा होती है। आइए इस पोस्ट के माध्यम से हम किसानों को स्मार्ट बनाने वाले आधुनिक कृषि यंत्रों की विस्तार से जानकारी प्राप्त करें।

किसानों को स्मार्ट बनाने वाले आधुनिक कृषि यंत्र

  • मृदा नमी संकेतक यंत्र : यह एक ऐसा अनोखा यंत्र है जिसके द्वारा खेत की मिट्टी में नमी की मात्रा की आसानी से जांच की जा सकती है। जांच के बाद हम पता लगा सकते हैं कि फसलों को सिंचाई की आवश्यकता है या नहीं है। इसके बाद आवश्यता के अनुसार सिंचाई कर के पानी की बचत भी की जा सकती है।

  • स्प्रेडर : यह किसानों के लिए बहुत उपयोगी साबित होने वाला एक आधुनिक कृषि यंत्र है। इसके द्वारा खाद को खेत में समान रूप से फैलाने में आसानी होती है। बाजार में यह 55 हजार रुपए से ले कर 5 लाख रुपए के बीच उपलब्ध है। किसान अपनी आवश्यकता के अनुसार इस यंत्र का चयन कर सकते हैं।

  • सीड ड्रिलर : यह एक प्रचलित कृषि यंत्र है। इसके द्वारा गेहूं, जौ, आदि फसलों की बुवाई में आसानी होती है। इस यंत्र के द्वारा बुवाई करते समय हम अपनी आवश्यकता के अनुसार लाइन से लाइन की दूरी, बीज से बीज की दूरी एवं बीज की गहराई तय कर सकते हैं। इसके साथ ही बुवाई करने पर बीज टूटते भी नहीं हैं।

  • स्टोन पिकर मशीन : इस यंत्र को किसी भी प्रकार के ट्रैक्टर में जोड़ कर चलाया जा सकता है। इससे प्रति एकड़ भूमि से केवल 2 घंटों में छोटे एवं बड़े सभी आकार के कंकड़-पत्थर निकाल सकते हैं। पहाड़ी क्षेत्र के किसानों के लिए स्टोन पिकर मशीन किसी वरदान से कम नहीं है।

यह भी पढ़ें :

हमें उम्मीद है यह जानकारी आपके लिए महत्वपूर्ण साबित होगी। यदि आपको इस पोस्ट में दी गई जानकारी पसंद आई है तो इस पोस्ट को लाइक करें एवं इसे अन्य किसानों के साथ साझा भी करें। जिससे अधिक से अधिक किसानों तक यह जानकारी पहुंच सके। इससे जुड़े अपने सवाल हमसे कमेंट के माध्यम से पूछें। पशु पालन एवं कृषि संबंधी अधिक जानकारियों के लिए जुड़े रहें देहात से।

1 Like
Like
Comment
Share
फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ

फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ