पोस्ट विवरण
सुने
योजनाएं
कल्पना
कृषि विशेषयज्ञ
2 year
Follow

किसान सूर्योदय योजना : सिंचाई के लिए बिजली की होगी पूर्ति

किसान सूर्योदय योजना : सिंचाई के लिए बिजली की होगी पूर्ति

किसानों को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार के द्वारा कई योजनाओं की शुरुआत की गई है। इनमें से एक है किसान सूर्योदय योजना। केवल गुजरात राज्य के किसान इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। आइए इस पोस्ट के माध्यम से हम किसान सूर्योदय योजना की विस्तार से जानकारी प्राप्त करें।

किसान सूर्योदय योजना का उद्देश्य

  • इस योजना का मुख्य उद्देश्य किसानों को उनकी खेतों में सिंचाई के लिए सुबह 5 बजे से रात से 9 बजे तक 3 फेज बिजली की आपूर्ति करना है।

किसान सूर्योदय योजना के लाभ

  • किसानों को सुबह 5 बजे से रात के 9 बजे तक सिंचाई के लिए बिजली की सुविधा दी जाएगी।

  • किसान आसानी से अपने खेतों में सिंचाई कर सकते हैं।

  • सिंचाई के लिए पानी की समस्या दूर होगी।

  • इस योजना का लाभ केवल गुजरात राज्य के किसान उठा सकते हैं।

  • इस योजना के तहत किसानों को सिंचाई के लिए केवल 10 रुपए के भुगतान पर बिजली कनेक्शन उपलब्ध कराया जाएगा।

किसान सूर्योदय योजना के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज

  • आधार कार्ड

  • पासपोर्ट साइज फोटो

  • मोबाइल नंबर

  • राशन कार्ड

  • आय प्रमाण पत्र

  • निवास प्रमाण पत्र

  • भूमि की खसरा खतौनी

यह भी पढ़ें :

हमें उम्मीद है यह जानकारी आपके लिए महत्वपूर्ण साबित होगी। यदि आपको इस पोस्ट में दी गई जानकारी पसंद आई है तो इस पोस्ट को लाइक करें एवं इसे अन्य किसानों के साथ साझा भी करें। जिससे अधिक से अधिक किसानों तक यह जानकारी पहुंच सके। इससे जुड़े अपने सवाल हमसे कमेंट के माध्यम से पूछें। पशु पालन एवं कृषि संबंधी अधिक जानकारियों के लिए जुड़े रहें देहात से।

2 Likes
Like
Comment
Share
फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ

फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ