पोस्ट विवरण
सुने
औषधीय पौधे
विभा कुमारी
कृषि विशेषयज्ञ
2 year
Follow

खूबकला : जानें इस औषधीय पौधे के फायदे

खूबकला : जानें इस औषधीय पौधे के फायदे

खूबकला को कुछ क्षेत्रों में जंगली सरसों, खाकसी, खाकसीर, बनारसी राई, आदि नामों से भी जाना जाता है। कई औषधीय गुणों से भरपूर होने के कारण यह यूनानी चिकित्सा का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। यूनानी चिकित्सा में खूबकला के बीज से खांसी, कफ, ज्वर, दमा, आदि कई रोगों का इलाज किया जाता है। अगर आप भी औषधीय पैधों की खेती करना चाहते हैं तो खूबकला की खेती आपके लिए बहुत लाभदायक साबित हो सकती है। आइए इस पोस्ट के माध्यम से हम खूबकला की खेती एवं इसके फायदों पर विस्तार से जानकारी प्राप्त करें।

क्या है खूबकला?

  • यह एक औषधीय पौधा है। इसके पौधे सरसों के पौधों की तरह नजर आते हैं। गर्म तासीर वाले खूबकला के बीज का स्वाद हल्का तीखा होता है।

कहां होती है खूबकला की खेती?

  • भारत में कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान एवं उत्तर प्रदेश में इसकी खेती प्रमुखता से की जाती है।

क्या है खूबकला के स्वास्थ्य लाभ?

  • चेचक का इलाज : चेचक के इलाज में खूबकला बहुत लाभदायक है। इसके बीज को पानी के साथ उबाल कर काढ़ा तैयार कर के चेचक से पीड़ित व्यक्ति को पिलाने पर आराम मिलता है।

  • दमा का इलाज : खांसी, दमा एवं ज्वर से परेशां यक्तियों के लिए भी यह लाभदायक है।

  • सूजन का इलाज : बाहरी या अंदरूनी चोट के कारण होने वाली सूजन की समस्या को कम करने के लिए भी खूबकला का इस्तेमाल किया जाता है। सूजन वाले हिस्सों पर खूबकला के पौधो और फूलों का लेप लगाने से सूजन में कमी आती है।

  • सिर दर्द का इलाज : खूबकला के फूलों और पत्तियों का लेप लगाने से सिर दर्द से छुटकारा मिलता है।

  • इन सभी समस्याओं के अलावा खूबकला से थाइरॉइड, अस्थमा, बवासीर, हैजा, जैसे घातक रोगों का भी इलाज किया जाता है।

यह भी पढ़ें :

हमें उम्मीद है यह जानकारी आपके लिए महत्वपूर्ण साबित होगी। यदि आपको इस पोस्ट में दी गई जानकारी पसंद आई है तो इस पोस्ट को लाइक करें एवं इसे अन्य किसानों के साथ साझा भी करें। जिससे अधिक से अधिक किसानों तक एक जानकारी पहुंच सके। इससे जुड़े अपने सवाल हमसे कमेंट के माध्यम से पूछें। पशु पालन एवं कृषि संबंधी अन्य रोचक एवं ज्ञानवर्धक जानकारियों के लिए जुड़े रहें देहात से।

3 Likes
Like
Comment
Share
फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ

फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ