पोस्ट विवरण
सुने
कृषि
विभा कुमारी
कृषि विशेषयज्ञ
2 year
Follow

खरीफ मौसम में धान के अलावा करें इन फसलों की खेती

खरीफ मौसम में धान के अलावा करें इन फसलों की खेती

भारत में खरीफ मौसम की शुरुआत फसलों एवं क्षेत्रों के अनुसार अलग-अलग समय होती है। सामान्यतौर पर खरीफ मौसम की शुरुआत जून महीने में होती है और यह अक्टूबर महीने में समाप्त होता है। दक्षिण-पश्चिमी क्षेत्रों में वर्षा की शुरुआत के साथ खरीफ मौसम की शुरुआत हो जाती है। वहीं वर्षा मौसम खत्म होने पर खरीफ मौसम की समाप्ति के साथ फसलों की कटाई भी कर ली जाती है। मई से जुलाई महीने तक खरीफ फसलों की बुवाई की जाती है। अक्टूबर-नवंबर महीने तक खरीफ मौसम में बुवाई की गई फसलों की कटाई की जाती है। हमारे देश के लगभग सभी क्षेत्रों में खरीफ मौसम में धान की खेती बड़े पैमाने पर की जाती है। लेकिन धान के अलावा कई अन्य फसलें भी हैं जिनकी खेती इस महीने की जाती है। आइए खरीफ मौसम में खेती की जाने वाली फसलें सब्जियां एवं फलों की विस्तार से जानकारी प्राप्त करें।

खरीफ मौसम में धान के अलावा करें इन फसलों की खेती

फसलें

  • इस समय ज्वार, मक्का, बाजरा, अरहर, उड़द, कपास, चना, मूंग, मूंगफली, ग्वार, तिल, सोयाबीन, आदि फसलों की खेती की जाती है।

सब्जियां

  • इस मौसम में करेला, लौकी, बैंगन, मिर्च, भिंडी, तोरई, टिंडा, टमाटर, हल्दी, आदि सब्जियों की खेती कर सकते हैं।

फल

  • खरीफ मौसम में केला, अमरूद, आडू, अनार, पपीता, आम, लीची, सेब, बादाम, गन्ना, अंजीर, नाशपाती, आदि फलों की खेती की जाती है।

फूल

  • यह समय रजनीगंधा, गेलार्डिया, गेंदा, सूरजमुखी, गुलाब, आदि फूलों की खेती के लिए उपयुक्त है।

हमें उम्मीद है यह जानकारी आपके लिए महत्वपूर्ण साबित होगी। यदि आपको यह जानकारी पसंद आई है तो हमारे पोस्ट को लाइक करें एवं इसे अन्य किसानों के साथ साझा भी करें। जिससे अन्य किसान मित्र भी इस जानकारी का लाभ उठाते हुए खरीफ मौसम में अपनी पसंद के अनुसार फसलों का चयन करके अच्छा मुनाफा कमा सकें। इससे जुड़े अपने सवाल हमसे कमेंट के माध्यम से पूछे। कृषि संबंधी अन्य रोचक जानकारियों के लिए जुड़े रहे देहात से।

12 Likes
Like
Comment
Share
फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ

फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ