पोस्ट विवरण
सुने
खरबूजा
डॉ. प्रमोद मुरारी
कृषि विशेषयज्ञ
2 year
Follow

खरबूजा : खेती से पहले जानें यह महत्वपूर्ण बातें

खरबूजा : खेती से पहले जानें यह महत्वपूर्ण बातें

खाने में स्वादिष्ट खरबूजा हमारे स्वस्थ के लिए भी बहुत फायदेमंद है। पंजाब, तामिलनाडू, महांराष्ट्र और उत्तर प्रदेश इसकी खेती बड़े पैमाने पर की जाती है। बातकारें इसकी खेती तो इसकी बेहतर पैदावार के लिए कुछ बातों को ध्यान में रखना आवश्यक है। आइए खरबूजा की खेती से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण जानकारियों पर विस्तार से चर्चा करें।

खरबूजा की लिए उपयुक्त मिट्टी एवं जलवायु

  • इसकी खेती के लिए दोमट मिट्टी सर्वोत्तम है।

  • इसके अलावा इसकी खेती अधिक जल धारण करने की क्षमता वाली बलुई दोमट मिट्टी एवं जीवांश युक्त चिकनी मिट्टी में भी इसकी खेती की जा सकती है।

  • मिट्टी का पी.एच स्तर 6 से 7 के बीच होना चाहिए।

  • ऐसी मिट्टी जिसमे नमक की मात्रा अधिक होती है, वहां खरबूजा की खेती नहीं करनी चाहिए।

खेत तैयार करने की विधि

  • खेत तैयार करते समय सबसे पहले 1 बार गहरी जुताई करें और खेत को कुछ दिनों तक खुला रहने दें।

  • इसके बाद 2 से 3 बार हल्की जुताई करें और मिट्टी को भुरभुरी एवं समतल बनाने के लिए पाटा लगाएं।

  • आखिरी जुताई के समय खेत में अच्छी ग्तारह सड़ी हुई गोबर की खाद के साथ प्रति एकड़ खेत में 26 किलोग्राम नाइट्रोजन 22 किलोग्राम फास्फोरस एवं 16 किलोग्राम पोटाश मिलाएं।

  • खेत में जल निकासी की उचित व्यवस्था करें।

हमें उम्मीद है यह जानकारी आपके लिए महत्वपूर्ण साबित होगी। यदि आपको इस पोस्ट में दी गई जानकारी पसंद आई है तो इस पोस्ट को लाइक करें एवं इसे अन्य किसानों के साथ साझा भी करें। जिससे अधिक से अधिक किसान मित्र इस जानकारी का लाभ उठाते हुए खरबूजा की बेहतर फसल प्राप्त कर सकें। इससे जुड़े अपने सवाल हमसे कमेंट के माध्यम से पूछें। पशु पालन एवं कृषि संबंधी अन्य रोचक एवं ज्ञानवर्धक जानकारियों के लिए जुड़े रहें देहात से।

8 Likes
Like
Comment
Share
banner
फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ

फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ