पोस्ट विवरण
सुने
खरबूजा
डॉ. प्रमोद मुरारी
कृषि विशेषयज्ञ
3 year
Follow

खरबूज की कुछ बेहतरीन किस्में

खरबूज की कुछ बेहतरीन किस्में

हमारे देश में कई किस्मों के खरबूज की खेती की जाती है। यदि आप भी करना चाहते हैं खरबूज की खेती और आपको इसकी उन्नत किस्मों की जानकारी नहीं है तो इस पोस्ट को ध्यान से पढ़ें। यहां से आप खरबूज की कुछ बेहतरीन किस्मों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। हमें उम्मीद है इन किस्मों की खेती कर के आप खरबूज की बेहतर पैदावार प्राप्त कर सकेंगे। आइए जानते हैं खरबूज की कुछ बेहतरीन किस्मों के बारे में।

  • पंजाब सुनहरी : अगेती खेती के लिए उपयुक्त इस किस्म के फलों का आकार गोल होता है। फलों का छिलका मोटा एवं हलके हरे रंग का होता है। इस किस्म के फलों की भंडारण क्षमता अधिक होती है। इसके साथ ही यह किस्म चूर्णिय आसिता रोग एवं मृदुरोमिल आसिता रोग के लिए प्रतिरोधी है। प्रति एकड़ खेत से 65 से 75 क्विंटल तक पैदावार प्राप्त कर सकते हैं।

  • पूसा शरबती : यदि आप खरबूज की अगेती खेती करना चाहते हैं तो इस किस्म का चयन आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। इसके फल आकार में गोल होते हैं। फलों पर हरे रंग की धारियां होती हैं और गूदा नारंगी रंग का होता है। प्रत्येक फल का वजन करीब 800 ग्राम होता है। बेलियों की लम्बाई 1.5 मीटर तक होती है। बात करें उपयुक्त मिट्टी की तो नदियों के किनारे भी इसकी सफलतापूर्वक खेती की जा सकती है।

  • हरा मधुर : यह किस्म पछेती खेती के लिए उपयुक्त है। इस किस्म की बेलियों की लम्बाई 2.5 मीटर तक होती है। फलों का आकार गोल होता है। फलों का गूदा हल्के हरे रंग का होता है। प्रत्येक फल का वजन करीब 1 किलोग्राम होता है। इस किस्म के फलों की भंडारण क्षमता कम होती है। प्रति एकड़ भूमि में खेती करने पर 60 से 65 क्विंटल तक पैदावार होती है।

  • दुर्गापुर मधुर : इस किस्म के फल मध्यम आकार के होते हैं। अगेती खेती के लिए यह उपयुक्त किस्म है। प्रत्येक फल का वजन 500 से 700 ग्राम तक होता है। फलों का छिलका चिकना एवं गूदा हल्का हरा होता है। फल खाने में स्वादिष्ट एवं रसीले होते हैं। प्रति एकड़ भूमि से 65 से 70 क्विंटल तक उपज होती है।

इसके अलावा हमारे देश में खरबूज की कई अन्य किस्मों की खेती भी प्रमुखता से खेती की जाती है। जिनमे पंजाब हाइब्रिड, पूसा मधुर, आर.एम 43, एम.एच.वाई 3, आर.एन 50, अर्का राजहंस, आदि कई किस्में शामिल हैं।

यह भी पढ़ें :

हमें उम्मीद है यह जानकारी आपके लिए महत्वपूर्ण साबित होगी। यदि आपको यह जानकारी पसंद आई है तो हमारे पोस्ट को लाइक करें एवं इस पोस्ट को अन्य किसान मित्रों के साथ साझा भी करें। जिससे अन्य किसान मित्र भी खरबूज की इन किस्मों की खेती कर के अच्छी पैदावार प्राप्त कर सकें। इससे जुड़े अपने सवाल हमसे कमेंट के माध्यम से पूछें।

36 Likes
5 Comments
Like
Comment
Share
फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ

फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ