खीरे की फसल में पत्ती छेदक कीट का प्रकोप अधिक होता है। यह कीट हरे रंग के होते हैं। इस कीट के शरीर पर हल्के हरे से सफेद रंग की धारियां बनी होती हैं। यह कीट बहुत कम समय में खीरे की फसल को बहुत अधिक नुकसान पहुंचाते हैं। आइए इस पोस्ट के माध्यम से हम खीरे की फसल को क्षति पहुंचाने वाले पत्ती छेदक कीट पर नियंत्रण की विस्तार से जानकारी प्राप्त करें।
खीरा की फसल में पत्ती छेदक कीट से होने वाले नुकसान
यह कीट खीरे की कोमल पत्तियों को सबसे पहले नुकसान पहुंचाते हैं।
पौधों की पत्तियों पर कई छोटे-बड़े छेद नजर आने लगते हैं।
प्रकोप बढ़ने पर पौधों की पूरी पत्तियां जालीदार नजर आने लगती हैं।
प्रभावित पौधों में फूल नहीं आते हैं। जिससे पैदावार में कमी हो जाती है।
पत्ती छेदक कीट पर नियंत्रण के तरीके
इस कीट पर नियंत्रण के लिए 15 लीटर पानी में 5 मिलीलीटर देहात कटर मिला कर छिड़काव करें।
इसके अलावा 15 लीटर पानी में 30 मिलीलीटर अदामा लैम्डेक्स मिला कर भी छिड़काव कर सकते हैं।
15 लीटर पानी में 10 ग्राम एमामेक्टिन (EM 1) मिला कर छिड़काव करने से भी पत्ती छेदक कीट पर नियंत्रण कर सकते हैं।
आप चाहें तो 15 लीटर पानी में 8 मिलीलीटर थाइमेथोक्सम 12.6% + लैम्डासाईहैलोथ्रिन 9.5% ZC मिला कर भी छिड़काव कर सकते हैं। यह दवा बाजार में इफको इरुका नाम से उपलब्ध है।
यह भी पढ़ें :
आपको इस पोस्ट में दी गई जानकारी पसंद आई होगी। यदि आपको इस पॉट में दी गई जानकारी पसंद आई है तो इस पोस्ट को लाइक करें एवं इसे अन्य किसानों के साथ साझा भी करें। जिससे अधिक से अधिक किसानों तक यह जानकारी पहुंच सके। इससे जुड़े अपने सवाल हमसे कमेंट के माध्यम से पूछें। कृषि संबंधी अन्य रोचक जानकारियों के लिए जुड़े रहें देहात से।
Soil Testing & Health Card
Health & GrowthYield Forecast
Farm IntelligenceAI, ML & Analytics
Solution For FarmersAgri solutions
Agri InputSeed, Nutrition, Protection
AdvisoryHelpline and Support
Agri FinancingCredit & Insurance
Solution For Micro-EntrepreneurAgri solutions
Agri OutputHarvest & Market Access
Solution For Institutional-BuyersAgri solutions