पोस्ट विवरण
सुने
खीरा
विभा कुमारी
कृषि विशेषयज्ञ
2 year
Follow

खीरे की फसल में मोजेक वायरस रोग को ऐसे करें नियंत्रित

खीरे की फसल में मोजेक वायरस रोग को ऐसे करें नियंत्रित

खीरे की फसल में मोजेक वायरस रोग की पहचान फलों पर हल्के हरे धब्बों या पीले छींटों के रूप में की जा सकती है। इस रोग के कारण पौधों की पत्तियों और डंढलों में नीचे की ओर झुकाव आ जाता है और पौधा अविकसित झाडियों की तरह दिखने लगता है। यह रोग केवल 4 से 5 दिनों में ही फसलों को पूरी तरह से प्रभावित कर देता है। जिसका पूरा असर फसल की पैदावार में कमी और उससे होने वाली आय में नुकसान के रूप में देखने को मिलता है। खीरे में मोजेक वायरस के प्रारंभिक संक्रमण के समय ही रोकथाम करना महत्वपूर्ण है। जिसके लिए एक सही कीटनाशक का प्रयोग और जैविक उपचार जैसे तरीके अपनाए जा सकते हैं। खीरे की फसल में मोजेक वायरस से संबंधित अधिक जानकारी और इसके नियंत्रण के उपाय आप इस वीडियो से प्राप्त कर सकते हैं। वीडियो में दी गयी जानकारी उपयोगी लगने पर वीडियो को लाइक करें और अन्य किसान साथियों के साथ इसे साझा करें। जिससे वह भी इस जानकारी का फायदा ले सकें। वीडियो को अंत तक देखें और संबंधित सवाल कमेंट के माध्यम से पूछें। साथ ही पशुपालन और कृषि संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए जुड़े रहें देहात से।

3 Likes
Like
Comment
Share
फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ

फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ