पोस्ट विवरण
सुने
टिड्डी
विभा कुमारी
कृषि विशेषयज्ञ
3 year
Follow

कहां से आती हैं यह टिड्डियां और क्या है इनका इतिहास?

कहां से आती हैं यह टिड्डियां और क्या है इनका इतिहास?

हम सभी के मन में कभी न कभी यह सवाल तो आता ही है कि इतनी तबाही मचाने वाली यह टिड्डियां आती कहां से हैं ? भारत के कई राज्यों में तबाही मचने वाली  यह टिड्डियां विदेशों से आ रही है।

  • इन दिनों देश के कई हिस्सों में तबाही मचाने वाली यह टिड्डियां पहले पाकिस्तान में थी। हवा और जलवायु में बदलाव के साथ इनका झुंड गुजरात में पंहुचा। गुजरात के बाद अब इनके झुंड ने राजस्थान में भी तबाही मचा रखी है। इसके अलावा इन्हें उत्तर प्रदेश , मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के भी कुछ हिस्सों में देखा गया है।

  • टिड्डियों के ज्यादातर झुंड अरब सागर के आस - पास के अफ्रीकन देशों में पनपते हैं। अफ्रीकी देशों में अधिक बारिश होने के कारण इनके प्रजनन में वृद्धि होती है।

  • इसके साथ ही टिड्डियों की कई ऐसी प्रजातियां भी हैं जो भारत में पनपती हैं।

  • भारत में मुख्य रूप से 4 प्रकार की टिड्डियां - रेगिस्तानी टिड्डी, प्रव्राजक टिड्डी, बम्बई टिड्डी और पेड़ वाली टिड्डी पाई जाती हैं। इनमे से रेगिस्तानी टिड्डी सबसे ज्यादा आक्रामक और क्षति पहुंचाने वाली होती हैं।

  • अफ्रीकी देशों में तबाही मचाने के बाद पाकिस्तान होते हुए यह भारत में आई हैं और इस सफर को तय करते समय इनकी संख्या में भी वृद्धि हुई है।

  • इस बार इन टिड्डियों का झुंड 20 किलोमीटर लंबा है और इस झुंड में करीब 50 करोड़ टिड्डियां हैं।

टिड्डियों का इतिहास

  • टिड्डियों का हमला कोई नई बात नहीं है। प्राचीन ग्रंथों को देखें तो लगभग सभी में इनके हमले का उल्लेख किया गया है। बाइबल , कुरान, मिस्र के पिरामिडों के साथ ही हमारे पूर्वजों ने दीवारों पर चित्रों के माध्यम से टिड्डियों के द्वारा किए जाने वाले हमले का वर्णन किया है।

  • आंकड़ों के अनुसार वर्ष 1993 में टिड्डियों के द्वारा सबसे बड़ा हमला हुआ था। लेकिन अभी के आंकड़ों की बात करें तो ऐसा कहा जा रहा है कि इस बार हो रहे हमले वर्ष 1993 में हुए हमले से भी बड़ा है।

13 Likes
Like
Comment
Share
फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ

फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ