कड़कनाथ मुर्गे को काले मुर्गे के नाम से भी जाना जाता है। इस किस्म के मुर्गे देश के कुछ क्षेत्रों में ही पाए जाते हैं। मुख्य रूप से यह मुर्गे मध्य प्रदेश एवं छत्तीसगढ़ में पाए जाते हैं। लेकिन अब यह देश के कई अन्य राज्यों जैसे तमिलनाडु आंध्रप्रदेश महाराष्ट्र आदि में भी पाए जाते हैं। कड़कनाथ मुर्गा देश का एकमात्र काले मांस वाला चिकन है। इस मुर्गे का मांस, चोंच, चमड़ी, पंख, अंडे, जुबान, खून, सब काले रंग का होता है।
सफेद चिकन की तुलना में कड़कनाथ मुर्गे में कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम होता है। इसके साथ ही इस काले मुर्गे में अमीनो एसिड अधिक मात्रा में पाया जाता है। इस काले मुर्गे में प्रचुर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है। फैट कम होने के कारण यह हृदय रोग एवं मोटापे से ग्रस्त व्यक्तियों के साथ डायबिटीज के मरीजों के लिए भी फायदेमंद है। इतनी विशेषताओं एवं अच्छे स्वाद के कारण इसकी मांग पूरे देश में होने लगी है।
लागत एवं मुनाफे की बात करें तो इस मुर्गी का एक अंडा 50 रुपए में खरीद सकते हैं। एक मुर्गे की कीमत करीब 500 रुपए तक होती है। वहीं चूजों की कीमत 70 रुपए तक होती है। यदि आप 1,000 कड़कनाथ मुर्गे का पालन करते हैं तो कुछ ही समय में आप 10 लाख रुपए तक की कमाई कर सकते हैं।
कड़कनाथ मुर्गों के पालन में रखें इन बातों का ध्यान
यदि 100 मुर्गों को पालन करना चाहते हैं तो आपको 150 वर्ग फीट स्थान की आवश्यकता होगी।
मुर्गों के फार्म में पानी एवं बिजली की उचित व्यवस्था होनी चाहिए।
कड़कनाथ मुर्गों को शोर-शराबे एवं भीड़भाड़ वाली जगहों से दूर पालना चाहिए।
यदि संभव हो तो फार्म को थोड़ी ऊंचाई पर तैयार करें, जिससे जल जमाव की समस्या न हो।
मुर्गों को प्रति दिन प्रकाश की आवश्यकता होती है। इसलिए फॉर्म में हवा एवं रोशनी की उचित व्यवस्था करें।
यदि आप दो फार्म बनाना चाहते हैं तो दोनों को एक दूसरे के करीब न बनाएं।
एक शीट में एक से अधिक ब्रीड के चूजों को न रखें।
पानी के बर्तन को हर 2 से 3 दिनों के अंतराल पर साफ करें।
मुर्गों एवं चूजों को अंधेरा होने के बाद या रात में खाना न दें।
हमें उम्मीद है यह जानकारी आपके लिए महत्वपूर्ण साबित होगी। यदि आपको इस गई जानकारी पसंद आई है तो इसे लाइक करें एवं अन्य किसानों के साथ साझा भी करें। जिससे अन्य किसान मित्र भी कड़कनाथ मुर्गों का पालन कर के अपनी आय में वृद्धि ला सकें। इससे जुड़े अपने सवाल हमसे कमेंट के माध्यम से पूछें। पशु पालन एवं कृषि संबंधी अधिक जानकारियों के लिए जुड़े रहें देहात से।
Soil Testing & Health Card
Health & GrowthYield Forecast
Farm IntelligenceAI, ML & Analytics
Solution For FarmersAgri solutions
Agri InputSeed, Nutrition, Protection
AdvisoryHelpline and Support
Agri FinancingCredit & Insurance
Solution For Micro-EntrepreneurAgri solutions
Agri OutputHarvest & Market Access
Solution For Institutional-BuyersAgri solutions