Details
कैसे बढ़ाएं प्याज के कंदों का आकार?
Author : Surendra Kumar Chaudhari

प्याज की खेती करने वाले किसान पैदावार में वृद्धि करने के लिए क्या कुछ नहीं करते। फिर भी कई बार किसानों को उचित पैदावार नहीं मिल पाता है। इसके कई कारण हो सकते हैं। जिनमें से एक है प्याज के कंदों के आकार में वृद्धि। प्याज के कंद के आकार में वृद्धि के लिए पौधों का हरा-भरा एवं स्वस्थ होना आवश्यक है। इसके साथ ही पौधों में पोषक तत्वों की कमी होने से भी कंदों के आकार पर विपरीत असर होता है। अगर आप कर रहे हैं प्याज की खेती तो कंद के आकार में वृद्धि लाने के लिए इस पोस्ट में बताई गई बातों पर अमल करें।
कंद के आकार में वृद्धि के लिए करें यह काम
-
उर्वरक : स्वच्छ एवं हरे-भरे पौधों के लिए बुवाई से पहले खेत में 20 किलोग्राम यूरिया, 36 किलोग्राम डीएपी एवं 30 किलोग्राम पोटाश मिलाएं। इसके साथ ही खेत में सल्फर की मात्रा भी मिलाएं।
-
पैदावार में वृद्धि के लिए बुवाई के करीब 30 दिनों बाद खड़ी फसल में यूरिया का छिड़काव करें।
-
अच्छी फसल के लिए प्रति एकड़ खेत में 3-4 टन कंपोस्ट खाद मिलाएं।
-
खरपतवार : कंद में वृद्धि के लिए खरपतवार पर नियंत्रण करना आवश्यक है। खरपतवार की अधिकता होने पर पौधों को उचित मात्रा में पोषक तत्व नहीं मिलते हैं। ऐसे में कंद का आकार छोटा रह जाता है। इसलिए कुछ समय के अंतराल पर निराई गुड़ाई के द्वारा खरपतवार पर नियंत्रण करें।
-
जैविक विधि : प्याज के कंद के आकार में वृद्धि के लिए कुछ जैविक उत्पादों का प्रयोग लाभदायक सिद्ध होता है। प्रति एकड़ खेत में 4 किलोग्राम देहात स्टार्टर प्रयोग करने से कंद के आकार में वृद्धि होगी। इसमें सूक्ष्म सकारात्मक जैविक फफूंद मौजूद होते हैं, जो जड़ों के अच्छे विकास के लिए सहायक है। साथ ही इसके प्रयोग से फसल की पैदावार में भी बढ़ोतरी होती है।
यह भी पढ़ें :
-
प्याज की फसल में बैंगनी धब्बा रोग पर नियंत्रण का सटीक उपाय जानने के लिए यहां क्लिक करें।
हमें उम्मीद है जानकारी आपके लिए महत्वपूर्ण साबित होगी। यदि आपको यह जानकारी पसंद आई है तो इस पोस्ट को लाइक करें एवं इसे अन्य किसानों के साथ साझा भी करें। जिससे अन्य किसान मित्र भी इस जानकारी का लाभ उठा सकते हैं। इससे जुड़े अपने सवाल हमसे कमेंट के माध्यम से पूछें।
21 Likes
3 Comments
17 April 2021
Please login to continue
No comments
Ask any questions related to crops
Ask Experts
घर बेठें मिट्टी के स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त कर
To use this service Please download the DeHaat App
Download DeHaat App