पोस्ट विवरण
सुने
बर्ड फ्लू
डॉ. प्रमोद मुरारी
कृषि विशेषयज्ञ
3 year
Follow

कैसे बचाएं खुद को बर्ड फ्लू के संक्रमण से?

कैसे बचाएं खुद को बर्ड फ्लू के संक्रमण से?

अभी कोरोना वायरस का खतरा टला नहीं और बर्ड फ्लू ने दस्तक दे दी। बर्ड फ्लू केवल पक्षियों तक ही सीमित नहीं है। पक्षियों के माध्यम से इंसान भी इस जानलेवा वायरस की चपेट में आ सकते हैं। बर्ड फ्लू से संक्रमित होने पर 3 से 5 दिनों में इसके लक्षण नजर आने लगते हैं। बहुत खतरनाक एवं तेजी से फैलने के कारण यह किसी भी समय महामारी का रूप ले सकती है। बार्ड फ्लू से बचाव ही हमारी सुरक्षा है। तो आइए जानते हैं क्या है इंसानों में बर्ड फ्लू के लक्षण, इससे कैसे बचें और इसकी चपेट में आने के बाद क्या करें?

क्या है बर्ड फ्लू?

  • बर्ड फ्लू एक विषाणु जनित रोग है जो एवियन इन्फ्लूएंजा के कारण होता है। एवियन इन्फ्लूएंजा को एच5एन1 भी कहते हैं। आमतौर पर यह पक्षियों को होता है। लेकिन इस फ्लू से इंसानों के साथ कई अन्य जीव भी प्रभावित होते हैं। इन्फ्लूएंजा ए कई प्रकार होते हैं।

  • दुनिया भर में इससे बचने के लिए अरबों डॉलर खर्च किए जा चुके हैं। भारत में भी लाख कोशिशों के बावदूद इस पर नियंत्रण करने में सफलता हाथ नहीं लगी है।

इंसानों में क्या है बर्ड फ्लू के लक्षण?

  • बर्ड फ्लू की चपेट में आने पर इंसानों में बुखार, नाक से खून आना, सिरदर्द, गले में सूजन, दस्त, मांशपेशियों एवं पेट के निचले हिस्से में दर्द, आंख में कंजंक्टिवाइटिस, सांस लेने में कठिनाई, गले में कफ की समस्या, उल्टी, आदि के लक्षण नजर आने लगते हैं।

  • संक्रमित पक्षियों एवं मुर्गियों के संपर्क में आने वाले इंसान भी संक्रमित हो सकते हैं।

  • इंसानों में यह वायरस आंख नाक और मुंह के द्वारा फैलता है।

बर्ड फ्लू से खुद को कैसे बचाएं?

  • बर्ड फ्लू से संक्रमित पक्षियों, मुर्गियों एवं अंडों का सेवन करने से बचें।

  • यदि आप पोल्ट्री फार्म में काम करते हैं तो मुर्गियों के संपर्क में आने से पहले मास्क एवं दस्ताने पहने।

  • अपने आस-पास साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें।

  • मरे हुए पक्षियों से दूर रहें।

  • बर्ड फ्लू से प्रभावित क्षेत्रों में मांसाहार से बचें।

  • खाने से पहले हाथ को अच्छी तरह साफ करें या सैनिटाइज करें।

बर्ड फ्लू होने पर क्या करें?

  • बर्ड फ्लू के लक्षण नजर आने पर तुरंत डॉक्टर की सलाह लें।

  • डॉक्टर के परामर्श के बाद ही दवाओं का सेवन करें।

  • इस वायरस के असर को कम करने के लिए पूरी तरह आराम करें।

  • स्वास्थ्यवर्धक खाद्य पदार्थों का सेवन करें।

  • अपने भोजन में तरल पदार्थों की मात्रा बढ़ाएं।

  • बर्ड फ्लू से प्रभावित व्यक्ति अन्य व्यक्तियों से दूरी बनाकर रखें।

यह भी पढ़ें :

  • बर्ड फ्लू से मुर्गियों एवं अन्य पक्षियों को बचाने के तरीके जानने के लिए यहां क्लिक करें।

हमें उम्मीद है यह जानकारी आपके लिए महत्वपूर्ण साबित होगी। यदि आपको यह जानकारी पसंद आई है तो इस पोस्ट को लाइक करें एवं इसे अन्य मित्रों के साथ साझा भी करें। जिससे अधिक से अधिक व्यक्ति खुद को एवं अपने परिवार को इस फ्लू से बचा सकें। इससे जुड़े अपने सवाल हमसे कमेंट के माध्यम से पूछें।

33 Likes
4 Comments
Like
Comment
Share
फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ

फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ