Details
काला चावल : खेती के फायदे एवं स्वास्थ्य लाभ
Author : Surendra Kumar Chaudhari

कुछ वर्षों पहले तक काले चावल की खेती केवल मणिपुर और असम में की जाती थी। लेकिन अब इसकी खेती उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, आदि कई राज्यों में सफलतापूर्वक की जा रही है। काले चावल में चाय एवं कॉफी से अधिक मात्रा में एंटी ऑक्सीडेंट पाया जाता है। इसके साथ ही काले चावल में सफेद चावल एवं ब्राउन राइस से अधिक मात्रा में विटामिन बी, विटामीन ई, कैल्शियम, आयरन, मैग्नेशियम, जिंक, आदि पोषक तत्व पाए जाते हैं।
काले चावल की खेती से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां
-
काले चावल की नर्सरी के लिए मई का महीना उपयुक्त है।
-
नर्सरी तैयार होने में करीब 1 महीना का समय लगता है।
-
बीज की रोपाई के 1 महीने बाद मुख्य खेत में पौधों की रोपाई की जाती है।
-
अन्य किसनों की तुलना में काले चावल की फसल को तैयार होने में अधिक समय लगता है।
-
फसल करीब 5 से 6 महीने में कटाई के लिए तैयार हो जाते हैं।
-
कम पानी में भी इसकी खेती सफलतापूर्वक की जा सकती है।
-
इसके पौधे मजबूत होते हैं। जिससे पौधों के टूटने की समस्या नहीं होती है।
-
पौधों की लम्बाई करीब 6 फीट तक होती है।
काले चावल की खेती के फायदे
-
अन्य किस्मों की तुलना में काले चावल में रोग एवं कीटों का प्रकोप कम होता है।
-
इसकी खेती में लागत कम आती है।
-
अधिक मूल्य पर बिक्री होने के कारण अधिक मुनाफा होता है।
-
केवल जैविक खाद एवं कम्पोस्ट खाद का प्रयोग कर के भी हम बेहतर फसल प्राप्त कर सकते हैं।
-
पौधों में दानों से भरी हुई लम्बी बालियां आती हैं।
-
कई पोषक तत्वों से भरपूर होने के कारण इसकी कीमत अधिक होती है। इसलिए काले चावल की खेती करने वाले किसान अधिक मुनाफा कमा सकते हैं।
काले चावल सेवन करने के स्वास्थ्य लाभ
-
काले चावल का सेवन हृदय रोग एवं कैंसर जैसी खतरनाक बीमारियों से बचाने में सहायक है।
-
यह प्रोटीन का अच्छा स्रोत है। 10 ग्राम काले चावल में करीब 9 ग्राम प्रोटीन की मात्रा पाई जाती है।
-
इसमें फाइबर और आयरन भी भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं।
-
यह मधुमेह (डायबिटीज) के मरीजों के लिए भी फायदेमंद है।
यह भी पढ़ें :
-
धान की फसल को क्षति पहुंचाने वाले गंधी बग कीट की पहचान एवं नियंत्रण के सटीक उपाय जानने के लिए यहां क्लिक करें।
हमें उम्मीद है यह जानकारी आपके लिए महत्वपूर्ण साबित होगी। यदि आपको यह जानकारी पसंद आई है तो इस पोस्ट को लाइक करें एवं इसे अन्य किसानों के साथ साझा भी करें। जिससे अधिक से अधिक किसानों तक यह जानकारी पहुंच सके। इससे जुड़े अपने सवाल हमसे कमेंट के माध्यम से पूछें। कृषि संबंधी अधिक जानकारियों के लिए जुड़े रहें देहात से।
44 Likes
13 Comments
10 September 2021
Please login to continue
No comments
Ask any questions related to crops
Ask Experts
घर बेठें मिट्टी के स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त कर
To use this service Please download the DeHaat App
Download DeHaat App