पोस्ट विवरण
सुने
योजनाएं
कल्पना
कृषि विशेषयज्ञ
1 year
Follow

कृषि वानिकी योजना 2022: जानें योजना की पूरी जानकारी

कृषि वानिकी योजना 2022: जानें योजना की पूरी जानकारी

बिहार सरकार द्वारा पर्यावरण को सुरक्षित करने के उद्देश्य से कृषि वानिकी योजना की शुरुआत वर्ष 2021 में की गई थी। जिसे हाल ही में पॉप्लर ई0टी0पी0 के तहत कई लाभों के साथ आगे बढ़ाया गया है।

इस योजना का उद्देश्य पारंपरिक फसलों के साथ बड़े पैमाने पर पेड़ और अन्य फसलें लगाने के लिए किसानों को प्रेरित करना है। जिससे किसानों की प्रगती और एक बेहतर वातावरण प्राप्त होने के कयास लगाए जा रहे हैं। 2022 की योजना के तहत किसानों को 10 रुपए मूल्य पर एक पॉप्लर का पौधा दिया जायेगा। पॉप्लर की लकड़ी का इस्तेमाल छाल प्लाईवुड, बोर्ड, माचिस की तीलियां और पेंसिल बनाने में किया जाता है। यह वृक्ष केवल 5-7 साल में ही 85 फीट या उससे भी ऊपर की ऊंचाई तक बढ़ सकता है। जिससे किसानों की आमदनी कई गुना तक बढ़ाई जा सकती है। सरकार का कहना है कि वृक्षरोपण से चारो तरफ हरियाली होगी और इससे पर्यावरण के क्षेत्र को भी बढ़ावा मिलेगा। इतना ही नहीं बल्की वन विभाग से खरीदे गए पौधे में से 50% पेड़ों को 3 साल तक सुरक्षित रखने पर किसानों को प्रति पेड़ के अनुसार 60 रुपए की दर से अनुदान राशि भी दी जाएगी। योजना के लाभ और दस्तावेज से जुड़ी अधिक जानकारी यहां देखें।

पॉप्लर ई0टी0पी0 योजना से मिलने वाले लाभ

  • योजना में भागीदार किसानों को पेड़ों की कटिंग मुफ्त में मुहैया कराई जाएगी।

  • किसानों को कटिंग के लिए प्रति एकड़ 10 हजार रुपये दिए जाएंगे।

  • पेड़ों पर पूरी तरह से किसानों का अधिकार होगा।

  • किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

  • राज्य के 2150 एकड़ निजी भूमि में पॉप्लर पौधशालाओं की स्थापना की जाएगी।

  • मात्र 10 रुपये में किसान को पौधा मिलेगा।

पॉप्लर ई0टी0पी0 योजना की लागू शर्तें

  • केवल बिहार के मूल किसान ही आवेदन कर पाएंगे।

  • जमीन आवेदक के नाम पर होनी चाहिए।

  • जमीन समतल और जल जमाव युक्त होनी चाहिए।

  • आवेदक के बैंक अकाउंट में पूंजी के रूप में 20 हजार रुपए होने अनिवार्य है।

  • जमीन में सिंचाई की व्यवस्था होनी चाहिए।

  • भूमि एक एकड़ से 3 एकड़ तक होनी चाहिए।

योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • भू-स्वामित्व प्रमाण पत्र।

  • अपडेट की गयी लगान की रसीद।

  • लीज डीड की फोटोकॉपी।

  • 20 हजार रुपए की बैंक में जमा होने का प्रमाण बैंक पासबुक विवरण।

आवेदन की प्रक्रिया

  • सबसे पहले वन विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।

  • आप चाहें तो इस पोस्ट के नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर के भी आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।

  • आपकी स्क्रीन में होम पेज खुल जायेगा।

  • अब ई फॉरेस्ट्री के विकल्प को चुनें।

  • अब मेन्यू पर जाएं और ऑनलाइन अप्लाई पर क्लिक करें।

  • आपकी स्क्रीन पर एक फार्म खुल जाएगा।

  • अब रजिस्ट्रेशन फॉर्म में दी गयी सभी प्रकार की जानकारी भरें।

  • अब नीचे दिए जेनरेट ओटीपी पर क्लिक करें।

  • फार्म में भरे मोबाइल नंबर पर आपको ओटीपी प्राप्त होगा ओटीपी वाले कॉलम में दर्ज करें।

  • आपको मोबाइल में 12 नंबर का रजिस्ट्रेशन आईडी प्राप्त होगा। इस आईडी के माध्यम से आप आवेदन पत्र में किसी प्रकार की त्रुटि में सुधार कर सकते है।

  • अगले पेज में आपको पौधे की प्रजाति और पौधों की संख्या को दर्ज करना है।

  • सभी जानकारी दर्ज करने के बाद सेव ड्राफ्ट पर क्लिक करें।

  • अब फॉर्म के साथ अपने दस्तावेज और पासपोर्ट साइज फोटो को अपलोड करना है।

  • अब बार सभी जानकारियों का संशोधन कर फाइनल सब्मिट पर क्लिक करें। ध्यान रहे इसके बाद आप पत्र में किसी भी प्रकार का संशोधन नहीं कर पाएंगे, इसलिए पूरी जांच के बाद ही क्लिक करें।

  • अब प्रिंट एप्लीकेशन के ऑप्शन पर क्लिक कर प्रिंट निकाल लें।

वन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट : forestonline.bihar.gov.in

यह भी पढ़ें :

ऊपर दी गयी जानकारी पर अपने विचार और कृषि संबंधित सवाल आप हमें कमेंट बॉक्स में लिख कर भेज सकते हैं। यदि आपको आज के पोस्ट में दी गई जानकारी पसंद आई हो तो इसे लाइक करें और अन्य किसान मित्रों के साथ शेयर करें। जिससे अधिक से अधिक किसान इस जानकारी का लाभ उठा सकें। साथ ही कृषि संबंधित ज्ञानवर्धक और रोचक जानकारियों के लिए जुड़े रहें देहात से।

Like
Comment
Share
फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ

फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ