Details
कंबाइन हार्वेस्टर मशीन : धान की कटाई के लिए आधुनिक कृषि यंत्र
Author : Surendra Kumar Chaudhari

किसानों को खेत तैयार करने से लेकर फसल की कटाई तक कई तरह के कृषि यंत्रों की आवश्यकता होती है। आधुनिक कृषि यंत्रों के कारण खेत की जुताई, बीज की बुवाई, खाद एवं उर्वरक का छिड़काव, फफूंद नाशक एवं कीटनाशक का प्रयोग, सिंचाई, खरपतवार नियंत्रण, फसलों की कटाई, आदि कई कृषि कार्यों को आसानी से किया जा सकता है। इन आधुनिक कृषि यंत्रों में कंबाइन हार्वेस्टर मशीन भी शामिल है। आइए कंबाइन हार्वेस्टर मशीन पर विस्तार से जानकारी प्राप्त करें।
क्या है कंबाइन हार्वेस्टर मशीन?
-
यह एक आधुनिक कृषि यंत्र है, जिससे कटाई के साथ दानों की सफाई का काम भी आसानी से किया जा सकता है।
कंबाइन हार्वेस्टर मशीन से किन फसलों की कटाई की जा सकती है?
-
इस मशीन के द्वारा धान, सोयाबीन, सरसों, गेहूं, आदि कई फसलों की कटाई सफलतापूर्वक की जा सकती है।
कैसे कार्य करता है कंबाइन हार्वेस्टर मशीन?
-
इस मशीन के कटर बार में लगे चाकू से फसल की कटाई होती है।
-
इसके बाद फसल कन्वेयर बेल्ट के द्वारा रेसिंग यूनिट में जाती है ।
-
यहां फसल के दाने ड्रेसिंग ड्रम और कंक्रीट क्लीयरेंस से रगड़ने पर अलग हो जाते हैं।
-
इसमें लगी छलनी से अनाज साफ हो जाता है और ब्लोवर से पैरा अलग हो जाता है।
-
इस मशीन में लगे स्टोन ट्रैप यूनिट के द्वारा अनाज से कंकड़ एवं मिट्टी के टुकड़े अलग हो जाते हैं।
कंबाइन हार्वेस्टर मशीन उपयोग करने के फायदे
-
इस मशीन का उपयोग करने पर मजदूरों पर होने वाली लागत में कमी आती है।
-
फसलों की कटाई कम समय में की जा सकती है।
-
इस मशीन के द्वारा काटी गई फसल का उपयोग बीज उत्पादन में भी किया जा सकता है।
-
इस आधुनिक कृषि यंत्र के द्वारा खेत में सोई हुई फसल की कटाई भी की जा सकती है।
-
कटाई के बाद पौधों से दानों को अलग करने में भी आसानी होती है।
-
यह मशीन अनाज के बीच आने वाले कंकड़, मिट्टी आदि को अलग कर देता है।
यह भी पढ़ें :
-
विभिन्न कृषि कार्यों को आसान बनाने वाले एग्री ड्रोन मशीन की जानकारी यहां से प्राप्त करें।
हमें उम्मीद है यह जानकारी आपके लिए महत्वपूर्ण साबित होगी। यदि आपको यह जानकारी पसंद आई है तो हमारे पोस्ट को लाइक करें एवं इसे अन्य किसानों के साथ साझा भी करें। जिससे अधिक से अधिक किसान मित्र इस जानकारी का लाभ उठा सकें। इससे जुड़े अपने सवाल हमसे कमेंट के माध्यम से पूछें। कृषि संबंधी अन्य रोचक एवं ज्ञानवर्धक जानकारियों के लिए जुड़े रहें देहात से।
12 Likes
10 September 2021
Please login to continue
No comments
Ask any questions related to crops
Ask Experts
घर बेठें मिट्टी के स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त कर
To use this service Please download the DeHaat App
Download DeHaat App