पोस्ट विवरण
सुने
जूट
डॉ. प्रमोद मुरारी
कृषि विशेषयज्ञ
1 year
Follow

जूट: फफूंद जनित रोगों पर ऐसे करें नियंत्रण

जूट: फफूंद जनित रोगों पर ऐसे करें नियंत्रण

जूट उत्पादन में भारत का प्रथम स्थान है। यह एक महत्वपूर्ण रेशेयुक्त फसल है। जिसका उपयोग बोरे, तिरपाल, टाट, दरी, रस्सियाँ और कागज के साथ कई अन्य चीजें बनाने में किया जाता है। जूट की खेती से किसानों को अच्छा मुनाफा होता है। लेकिन कई बार तना सड़न एवं मूल विगलन जैसे रोगों के कारण जूट की पैदावार एवं गुणवत्ता में कमी आ जाती है। यह रोग मृदा जनित फफूंद के कारण उत्पन्न होते हैं, जिनका समय पर नियंत्रित किया जाना अत्यंत आवश्यक होता है। अन्यथा यह रोग पूरी फसल में फैलकर फसल को नष्ट कर देने का काम करते हैं। जूट में फफूंद जनित रोगों पर नियंत्रण से जुड़ी अधिक जानकारी आप दी गई वीडियो से प्राप्त कर सकते हैं। यदि वीडियो में दी गयी जानकारी आपको पसंद आए तो वीडियो को लाइक और शेयर करें, ताकि अन्य किसान भी इस जानकारी का लाभ उठा सकें। वीडियो को अंत तक देखें और संबंधित सवाल कमेंट के माध्यम से पूछें। साथ ही पशुपालन और कृषि संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए जुड़े रहें देहात से।


Like
Comment
Share
फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ

फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ