पोस्ट विवरण
सुने
कृषि
विभा कुमारी
कृषि विशेषयज्ञ
2 year
Follow

जुलाई महीने में किए जाने वाले कृषि कार्य

जुलाई महीने में किए जाने वाले कृषि कार्य

जुलाई महीने में देश के कई क्षेत्रों में वर्षा ऋतू की शुरुआत हो जाती है। यह समय कृषि सम्बंधित कई कार्यों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। इस समय कई फसलों को मुख्य खेत में रोपाई की जाती है। अगर आप कृषि व्यवसाय से जुड़े जुड़े हैं तो इस समय किए जाने वाले कुछ महत्वपूर्ण कृषि कार्यों की जानकारी होना आवश्यक है। आइए इस विषय में विस्तार से जानकारी प्राप्त करें।

जुलाई महीने में किए जाने वाले कुछ महत्वपूर्ण कृषि कार्य

  • धान : धान की मध्यम एवं देर से पकने वाली किस्मों की रोपाई जुलाई के पहले सप्ताह तक कर लें। जल्दी पकने वाली किसनों की रोपाई जुलाई के दूसरे सप्ताह तक की जा सकती है। बासमती किस्मों की रोपाई इस महीने के अंत तक की जा सकती है।

  • मूंगफली : जुलाई महीने के शुरुआत में मूंगफली की बुवाई करें। बुवाई के करीब 3 सप्ताह बाद प्रति एकड़ खेत में 40 किलोग्राम जिप्सम का प्रयोग करें। इसके बाद खेत में हल्की गुड़ाई करें। इससे बेहतर पैदावार के साथ खरपतवारों पर नियंत्रण किया जा सकता है।

  • सोयाबीन : सोयाबीन की बुवाई के लिए यह समय उपयुक्त है। पौधों को कई घातक रोगों से बचाने के लिए बुवाई से पहले प्रति किलोग्राम बीज को 4 ग्राम राइजोबियम कल्चर से उपचारित करें।

  • लीची : लीची के नए पौधों को लगाने के लिए यह उपयुक्त समय है। पौधों की रोपाई के लिए खेत में 90 सेंटीमीटर की चौड़ाई और 90 सेंटीमीटर की गहराई में गड्ढे तैयार करें। कुछ दिनों बाद सभी गड्ढों में सड़ी हुई गोबर की खाद, नीम की खली, सिंगल सुपर फास्फेट मिला कर भरें। गड्ढों में पौधों की रोपाई के बाद हल्की सिंचाई करें।

हमें उम्मीद है यह जानकारी आपके लिए महत्वपूर्ण साबित होगी। यदि आपको इस पोस्ट में दी गई जानकारी पसंद आई है तो इस पोस्ट को लाइक करें एवं इसे अन्य किसानों के साथ साझा भी करें। जिससे अन्य किसान मित्र भी इस जानकारी का लाभ उठा सकें। इससे जुड़े अपने सवाल हमसे कमेंट के माध्यम से पूछें। कृषि संबंधी अन्य रोचक एवं महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए जुड़े रहें देहात से।

16 Likes
Like
Comment
Share
फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ

फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ