Details
जुड़ना चाहते हैं मछली पालन के व्यवसाय से तो इस तरह करें शुरुआत
Author : Surendra Kumar Chaudhari

मछली की खपत दिन-प्रति दिन बढ़ती ही जा रही है। ऐसे में मछली पालन के व्यवसाय से जुड़ कर आप अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। यदि मछली पालन की सही जानकारी नहीं मिली तो आपको फायदे की जगह नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। मछली पालन शुरू करने से पहले कुछ महत्वपूर्ण बातों की जानकारी होना आवश्यक है। ऐसे में इस पोस्ट के माध्यम से हम इस समस्या को दूर करने के लिए मछली पालन से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां बता रहे हैं।
कब तैयार करें तालाब?
-
तालाब की तैयारी वर्षा ऋतू के शुरू होने से पहले करना लाभदायक होता है।
-
यदि आपके पास तालाब नहीं है तो आप तालाब खुदवा भी सकते हैं।
-
इसके अलावा आप पट्टे के तालाब में भी मत्स्य पालन कर सकते हैं।
-
यदि आप समय और मेहनत की बचत करना चाहते हैं तो प्लास्टिक के बड़े टैंक में भी इसे शुरू कर सकते हैं।
-
मौसमी तालाबों में हानिकारक जीव कम पाए जाते हैं। वहीं बारहमासी तालाबों में हानिकारक मछलियां एवं कीड़े-मकोड़े हो सकते हैं। इसलिए जल का स्तर कम होने पर जाल डाल कर तालाब की सफाई करें।
-
इसके अलावा तालाब में ब्लीचिंग पाउडर और चूने के छिड़काव से भी हानिकारक जीवों को नष्ट कर सकते हैं।
उपयुक्त जलवायु
-
मछलियां लगभग सभी तरह के जलवायु में जीवित रह सकती हैं।
-
ठंड के मौसम में मछलियों का विकास धीमी गति से होता है। इसलिए गर्मी का मौसम शुरू होने से कुछ समय पहले मछलियों को पालना शुरू करें।
इन बातों का भी रखें ध्यान
-
मछलियों के लिए पर्याप्त मात्रा में चारे का प्रबंध करें।
-
मछलियों की प्रजाति के अनुसार भोजन रखने से बेहतर परिणाम मिलते हैं।
-
कुछ समय के अंतराल पर तालाब के पानी की भी जांच करें।
-
हफ्ते में 1 बार तालाब की साफ-सफाई करें।
-
अगर मछलियां बीमार हैं तो पोटेशियम परमैंगनेट और सोडियम का प्रयोग करें।
-
मछलियां मरने के बाद ऊपर आ जाती हैं। ऐसे में मरी हुई मछलियों को तालाब से बाहर निकाल दें। इससे अन्य स्वस्थ मछलियां संक्रमण से बची रहेंगी।
यह भी पढ़ें :
-
कैसे की जाती है मोतियों की खेती? यह जानने के लिए यहां क्लिक करें।
हमें उम्मीद है इस पोस्ट में दी गई जानकारी आपके लिए महत्वपूर्ण साबित होगी। यदि आपको इस पोस्ट में दी गई जानकारी पसंद आई है तो इस पोस्ट को लाइक करें अन्य मित्रों के साथ साझा भी करें। जिससे अधिक से अधिक व्यक्ति यह जानकारी प्राप्त कर सकें। इससे जुड़े अपने सवाल हमसे कमेंट के माध्यम से पूछें।
51 Likes
10 Comments
18 January 2021
Please login to continue
No comments
Ask any questions related to crops
Ask Experts
घर बेठें मिट्टी के स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त कर
To use this service Please download the DeHaat App
Download DeHaat App