Details
जनवरी महीने में इन फसलों की खेती कर कमाएं अधिक मुनाफा
Author : Lohit Baisla

कई बार ऐसा होता है कि किसान दिन-रात मेहनत करते हैं फिर भी उन्हें उचित मुनाफा नहीं मिलता है। ऐसे में सबसे महत्वपूर्ण है सही समय पर सही फसलों का चयन करना। यदि आप जनवरी महीने में खेती करना चाहते हैं तो यह पोस्ट आपके लिए निश्चित ही महत्वपूर्ण साबित होगी। यहां से आप जनवरी में खेती की जाने वाली कुछ फसलों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
-
बैंगन : बैंगन की खेती वर्ष में 3 बार की जाती है। यदि आप गर्मी के मौसम में बैंगन प्राप्त करना चाहते हैं तो जनवरी-फरवरी महीने में पौधों की रोपाई करें। पौधों को मुख्य खेत में लगाने से पहले 4 से 5 बार अच्छी तरह जुताई कर के खेत की मिट्टी को भुरभुरी एवं समतल बना लें। पौधों की रोपाई क्यारियों में करें। क्यारियों से क्यारियों की दूरी 60 सेंटीमीटर रखें। एक पौधे से दूसरे पौधे को करीब 60 सेंटीमीटर की दूरी पर लगाएं। बैंगन की उन्नत किस्मों का चयन कर के आप बेहतर पैदावार प्राप्त कर सकते हैं।
-
तरबूज : तरबूज की बेहतर फसल प्राप्त करने के लिए इसकी नर्सरी जनवरी महीने में तैयार करें। इसकी खेती के लिए बलुई दोमट मिट्टी सर्वोत्तम है। खेत में जल निकासी की अच्छी व्यवस्था करें। सही तरीके से तरबूज की बुवाई करने से स्वस्थ पौधे प्राप्त होते हैं। फलस्वरूप फसल भी अच्छी होती है।
-
खरबूजा : मैदानी क्षेत्रों में खरबूजा की बुवाई जनवरी-फरवरी महीने में करनी चाहिए। इसकी खेती के लिए अच्छी जल निकासी वाली दोमट मिट्टी का चयन करें। इसके अलावा आप अधिक जल धारण करने की क्षमता वाली बलुई दोमट मिट्टी एवं जीवांश युक्त चिकनी मिट्टी में भी इसकी खेती कर सकते हैं। उच्च गुणवत्ता की फसल प्राप्त करने के लिए खरबूज की उन्नत किस्मों का ही चयन करें।
-
मिर्च : मिर्च की खेती वर्ष में दो बार की जाती है। दिसंबर-जनवरी के अलावा आप जून-जुलाई महीने में भी इसकी खेती कर सकते हैं। मिर्च की फसल के लिए खेत की तैयारी के समय 2 से 3 बार जुताई करना जरूरी है। प्रति एकड़ खेत में 150 से 200 क्विंटल रुड़ी की खाद या कम्पोस्ट खाद मिलाएं। इसके अलावा प्रति एकड़ खेत में 10 से 12 टन गोबर की खाद या 2 से 2.5 टन वर्मीकम्पोस्ट मिलाएं।
यह भी पढ़ें :
-
जनवरी में महीने के अंत में किए जाने वाले कृषि कार्यों की जानकारी यहां से प्राप्त करें।
हमें उम्मीद है इस पोस्ट में दी गई जानकारी आपके लिए महत्वपूर्ण साबित होगी। यदि आपको यह जानकारी पसंद आई है इस पोस्ट को लाइक करें। साथ ही इसे अन्य किसानों के साथ साझा भी करें। जिससे अधिक से अधिक किसान इन फसलों की खेती कर के अच्छा मुनाफा कमा सकें। इससे जुड़े अपने सवाल हमसे कमेंट के माध्यम से पूछें। कृषि संबंधी अधिक जानकारियों के लिए जुड़े रहें देहात से।
61 Likes
3 Comments
21 January 2021
Please login to continue
No comments
Ask any questions related to crops
Ask Experts
घर बेठें मिट्टी के स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त कर
To use this service Please download the DeHaat App
Download DeHaat App