पोस्ट विवरण
सुने
कृषि
सब्जियां
कल्पना
कृषि विशेषयज्ञ
3 year
Follow

जनवरी महीने के अंत में किए जाने वाले कृषि कार्य

जनवरी महीने के अंत में किए जाने वाले कृषि कार्य

जनवरी महीने के अंत में अंत में फसलों में निम्नलिखित कृषि कार्य कर के आप उच्च गुणवत्ता की फसलें प्राप्त कर सकते हैं। अगर आप कृषि करते हैं तो यहां से आप विभिन्न फसलों में किए जाने वाले कृषि कार्यों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

  • गेहूं : गेहूं की पछेती किस्मों की बुवाई के करीब 15 से 20 दिनों बाद सिंचाई करें। खेत में चूहों का आतंक होने पर खेत में करीब 10 मीटर की दूरी पर पिंजरे रखें। इसके अलावा आप जिंक फास्फाइड के प्रयोग से भी चूहों को मार सकते हैं।

  • कद्दू वर्गीय सब्जियां : कद्दू वर्गीय सब्जियां जैसे कद्दू, लौकी, तुरई, आदि की अगेती खेती कर के आप अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। यह समय इन सब्जियों की अगेती खेती के लिए उपयुक्त है। कद्दू, लौकी, तुरई, आदि की बुवाई के लिए खेत तैयार करें।

  • मसूर : मसूर की अच्छी फसल के लिए निराई-गुड़ाई के द्वारा खरपतवारों को नियंत्रित करें। खेत में आवश्यकता  सिंचाई करें।

  • लीची : जनवरी महीने में लीची के वृक्षों में लीची माइट, लीची विभिल, लीफ माइनर, फल छेदक कीट आदि का प्रकोप होता है। लीची माइट, लीची विभिल (धूसर घुन), लीफ माइनर के प्रकोप के लक्षण नजर आने पर प्रभावित शाखाओं एवं टहनियों को काट कर नष्ट कर दें। लीची विभिल पर नियंत्रण के लिए प्रति लीटर पानी में 1 मिलीलीटर लीथल सुपर 505 मिला कर छिड़काव करें।

  • आंवला : पौधों में फूल निकलने से पहले गोबर की खाद, नाइट्रोजन, फास्फोरस एवं पोटाश का प्रयोग करें। खाद के प्रयोग के बाद सिंचाई अवश्य करें। पौधों की सिंचाई के लिए खारे पानी का प्रयोग न करें।

हमें उम्मीद है यह जानकारी आपके लिए महत्वपूर्ण साबित होगी। अगर आपको यह जानकारी पसंद आई है तो इस पोस्ट को लाइक करें एवं इसे अन्य किसानों के साथ साझा भी करें। जिससे अधिक से अधिक किसान इसका लाभ उठा कर अच्छी फसल प्राप्त कर सकें। इससे जुड़े सवाल हमसे कमेंट के माध्यम से पूछें। कृषि संबंधी अधिक जानकारियों के लिए जुड़े रहें देहात से।
33 Likes
9 Comments
Like
Comment
Share
फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ

फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ