पोस्ट विवरण
सुने
गेहूं
कृषि तकनीक
डॉ. प्रमोद मुरारी
कृषि विशेषयज्ञ
3 year
Follow

जीरो टिलेज से गेहूं की खेती

जीरो टिलेज से गेहूं की खेती

धान की कटाई के बाद गेहूं की रोपाई के लिए खेत की तैयारी करने का अधिक समय नहीं मिलता। ऐसे में जीरो टिलेज विधि से गेहूं की खेती करने से आप कम समय में अधिक मुनाफा कमा सकते हैं। यदि आपको जीरो टिलेज विधि की जानकारी नहीं है तो यहां से आप इसकी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

कैसे की जाती है जीरो टिलेज मशीन से गेहूं की खेती?

  • जीरो टिलेज मशीन में हल लगे होते हैं।

  • मशीन के एक भाग में बीज एवं दूसरे भाग में खाद होती है।

  • हल के माध्यम से बीज एवं खाद एक निश्चित दूरी एवं गहराई में जमीन के अंदर डाली जाती है।

जीरो टिलेज के फायदे

  • गेहूं की बुवाई से पहले खेत की 4-5 बार जुताई नहीं करनी पड़ती है।

  • जुताई में लगने वाला समय एवं खर्च कम हो जाता है।

  • फसल जल्दी निकलते (उगते) हैं और पौधों में कल्ले भी अधिक निकलते हैं।

  • इस विधि से खेती करने से मिट्टी में नमी बनी रहती है।

  • पहली सिंचाई के समय 10 से 20 प्रतिशत तक पानी की बचत होती है।

  • फसल के उत्पादन में 10 से 15 प्रतिशत तक बढ़ोतरी होती है।

यह भी पढ़ें :

इस तरह जीरो टिलेज विधि से गेहूं की खेती करके आप बेहतर उत्पादन प्राप्त कर सकते हैं। यदि आपको यह जानकारी महत्वपूर्ण लगी है तो इस पोस्ट को लाइक करें एवं इसे अन्य किसानों के साथ साझा भी करें। इससे जुड़े अपने सवाल हमसे कमेंट के माध्यम से पूछें।

42 Likes
8 Comments
Like
Comment
Share
फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ

फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ