पोस्ट विवरण
सुने
जौ
कल्पना
कृषि विशेषयज्ञ
2 year
Follow

जौ : खेती से पहले जानें कुछ बेहतरीन किस्में

जौ : खेती से पहले जानें कुछ बेहतरीन किस्में

जौ रबी मौसम में खेती की जाने वाली एक प्रमुख फसल है। इसकी खेती में कम लागत होने के कारन किसानों को अधिक मुनाफा होता है। जौ की अधिक पैदावार प्राप्त करने के लिए इसकी उन्नत किस्मों की जानकारी होना आवश्यक है। आइए जौ की कुछ बेहतरीन किस्मों की विस्तार से जानकारी प्राप्त करें।

जौ की कुछ बेहतरीन किस्में

  • आर डी 2508 : यह किस्म असिंचित क्षेत्रों एवं पछेती बुवाई के लिए उपयुक्त है। इसकी बुवाई दिसंबर के आखिरी सप्ताह तक की जा सकती है। इस किस्म के पौधे मध्यम आकार के होते हैं। पौधों की ऊंचाई 80 से 90 सेंटीमीटर होती है। यह किस्म पीली एवं भूरी रोली और मौल्या रोग के प्रति सहनशील है। इस किस्म के 1000 दानों का वजन 46 से 50 ग्राम होता है। असिंचित क्षेत्रों में खेती करने पर प्रति एकड़ भूमि से 8.8 से 12.8 क्विंटल एवं देर से बुवाई करने पर 12 से 14 क्विंटल तक पैदावार होती है।

  • बीएच 75 : यह एक बौनी किस्म है। इस किस्म के पौधों में फुटाव अधिक होता है। बालियां 6 कतार वाली होती हैं। यह किस्म पीला रतुआ रोग एवं मोल्य रोग के प्रति सहनशील है। सिंचित क्षेत्रों में प्रति एकड़ भूमि में खेती करने पर करीब 6.4 क्विंटल तक पैदावार होती है।

  • प्रीति के 409 : यह अधिक पैदावार देने वाली किस्मों में शामिल है। मैदानी क्षेत्रों में खेती के लिए यह उपयुक्त किस्म है। इस किस्म की फसल को पक कर तैयार होने में करीब 110 दिनों का समय लगता है। प्रति एकड़ भूमि से 16.8 क्विंटल  होती है।

  • नरेन्द्र जौ 5 : इसके दाने छिलका रहित होते हैं। इस किस्म के पौधे पर्णीय झुलसा रोग, धारीदार रोग एवं गेरुई रोग के प्रति सहनशील हैं। फसल को तैयार होने में 115 से 120 दिनों का समय लगता है। प्रति एकड़ भूमि से 14 से 18 क्विंटल तक पैदावार होती है।

इन किस्मों के अलावा भी हमारे देश में जौ की कई अन्य किस्मों की खेती भी बड़े पैमाने पर की जाती है। इन किस्मों में प्रगति (के 508), रेखा (बीसीयू 73), डी डब्लू आर 28, आर डी 2035, आर डी 2660, आर डी 2794, आदि शामिल हैं।

यह भी पढ़ें :

हमें उम्मीद है यह जानकारी आपके लिए महत्वपूर्ण साबित होगी। यदि आपको इस पोस्ट में दी गई जानकारी पसंद आई है तो हमारे पोस्ट को लाइक करें एवं इसे अन्य किसानों के साथ साझा भी करें। जिससे अधिक से अधिक किसान मित्र इस जानकारी का लाभ उठाते हुए इन किस्मों की खेती कर के बेहतर पैदावार प्राप्त कर सकें। इससे जुड़े अपने सवाल हमसे कमेंट के माध्यम से पूछें।

14 Likes
1 Comment
Like
Comment
Share
banner
फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ

फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ