पोस्ट विवरण
सुने
योजनाएं
विभा कुमारी
कृषि विशेषयज्ञ
1 year
Follow

जैविक कृषि को बढ़ाने के लिए सरकार दे रही है 50 हजार, जाने कैसे करें आवेदन

जैविक कृषि को बढ़ाने के लिए सरकार दे रही है 50 हजार, जाने कैसे करें आवेदन

परम्परागत कृषि विकास योजना 2022 के अंतर्गत जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार किसानों के लिए एक बड़ी मदद बनकर सामने आई है। योजना के अंतर्गत आधुनिक विज्ञान की मदद से जैविक खेती का एक स्थायी मॉडल तैयार किया जाएगा। साथ ही रासायनिक मुक्त जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए किसानों को आर्थिक मदद भी दी जाएगी। सरकार ने साल 2015-2016 में योजना की शुरुआत की थी। जिसके तहत 197 करोड़ रुपए खर्च किए जा चुके हैं। योजना से जुड़े दस्तावेज और आवेदन की प्रक्रिया जानने के लिए पोस्ट को पूरा पढ़ें।

योजना के लाभ

  • योजना के माध्यम से किसानों को 3 साल के लिए लगभग 50 हजार रुपए प्रति हेक्टेयर की आर्थिक मदद दी जाएगी।

  • इसमें से ₹31,000 प्रति हेक्टेयर 3 वर्ष जैविक पदार्थों जैसे कि जैविक उर्वरकों, कीटनाशकों, बीज, आदि की खरीद के लिए प्रदान किया जाएगा।

  • मूल्यवर्धन और विपणन के लिए ₹8,800 प्रति हेक्टेयर 3 वर्षों के लिए आर्थिक मदद दी जाएगी।

  • इसके अलावा क्लस्टर निर्माण एवं क्षमता निर्माण के लिए ₹3,000 प्रति हेक्टेयर प्रदान किए जाएंगे।

  • यह योजना मिट्टी की गुणवत्ता बढ़ाने में भी लाभकारी साबित होगी।

  • रासायनिक मुक्त एवं पौष्टिक फसलों का उत्पादन होगा।

योजना की शर्तें

  • आवेदक को भारत का स्थाई निवासी होना अनिवार्य है।

  • इस योजना के अंतर्गत आवेदन करने के लिए आवेदक को किसान होना चाहिए।

  • आवेदक की आयु 18 वर्ष से ज्यादा होनी चाहिए।

आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड

  • निवास प्रमाण पत्र

  • आय प्रमाण पत्र

  • आयु प्रमाण पत्र

  • राशन कार्ड

  • मोबाइल नंबर

  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ

आवेदन की प्रक्रिया

  • सर्वप्रथम आप 'परम्परागत कृषि विकास योजना’ की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

  • आप चाहें तो इस पोस्ट के अंत में दिए गए लिंक पर क्लिक कर के भी 'परम्परागत कृषि विकास योजना’ की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।

  • अब आपको ‘अप्लाई नाउ’ के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।

  • इसके बाद आपके सामने एक आवेदन फॉर्म खुल जाएगा, जिसमें आपको अपनी सभी जरूरी जानकारी को भरना होगा।

  • इसके बाद अपने सभी जरूरी दस्तावेज को अपलोड करना है।

  • अंत में आपको सबमिट के बटन पर क्लिक करना है और प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

'परम्परागत कृषि विकास योजना’ की आधिकारिक वेबसाइट : pgsindia-ncof.gov.in

यह भी पढ़ें:

ऊपर दी गयी जानकारी पर अपने विचार और कृषि संबंधित सवाल आप हमें कमेंट बॉक्स में लिख कर भेज सकते हैं। यदि आपको आज के पोस्ट में दी गई जानकारी पसंद आई हो तो इसे लाइक करें और अन्य किसान मित्रों के साथ शेयर करें। जिससे अधिक से अधिक किसान इस जानकारी का लाभ उठा सकें। साथ ही कृषि संबंधित ज्ञानवर्धक और रोचक जानकारियों के लिए जुड़े रहें देहात से।

Like
Comment
Share
फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ

फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ