पोस्ट विवरण
सुने
उर्वरक
कृषि
देहात उत्पाद
विभा कुमारी
कृषि विशेषयज्ञ
1 year
Follow

जानें फसल उत्पादन में क्या है गंधक की भूमिका

जानें फसल उत्पादन में क्या है गंधक की भूमिका

किसी भी फसल के लिए खाद का चुनाव एक महत्वपूर्ण और आवश्यक पहलू है। किसान अपनी फसलों के लिए आमतौर पर डी.ए.पी. यूरिया एवं कभी-कभी म्यूरेट ऑफ़ पोटाश का चयन करते हैं। जिससे फसल में सभी तत्वों की पूर्ति कर पाना असंभव नहीं है। फसल में पोटाश और नाइट्रोजन के साथ 16 सूक्ष्म तत्वों की आवश्यकता होती है। जिनमें गंधक भी मुख्य है। गंधक को सल्फर के नाम से भी जाना जाता है।

सल्फर का प्रयोग

नए निकलते पत्तों में पीलापन एवं फूलों और फलों की वृद्धि में होने वाली कमी पौधों में सल्फर की कमी के लक्षणों को दर्शाती है। चूंकि तेल यानी फैटी एसिड्स के लिए सल्फर एक महत्वपूर्ण पोषक तत्व है इसलिए, तिलहन फसलों में सल्फर की कमी के चलते उत्पादित तेल की मात्रा में कमी आने की संभावना अधिक रहती है।

देहात सल्फर 90 % डब्लूडीजी

सल्फर 90 % डब्लूडीजी के प्रयोग से तिलहनी फसलों में तेल की मात्रा का प्रतिशत बढ़ता है। इसके उपयोग से पौधे हरे भरे दिखाई देते हैं एवं फसलों का विकास पूर्ण रूप से होता हैं। उत्पाद का दलहन फसलों में प्रोटीन के निर्माण में महत्पूर्ण योगदान है। इसके अलावा आलू में स्टार्च की मात्रा और प्याज एवं लहसुन के तीखेपन को बढ़ाता है।

उपयुक्त फसलें

  • कपास, गन्ना, तिलहन, दलहन एवं सब्जियों की फसल में इस उत्पाद का प्रयोग किया जा सकता है।

उपयोग

  • गन्ने में 6 से 9 किलोग्राम प्रति एकड़ की दर से प्रयोग करें।

  • अन्य फसलों में 3 से 6 किलोग्राम प्रति एकड़ मात्रा का प्रयोग बीजारोपण, रोपाई या वानस्पतिक विकास के दौरान करें।

यह भी पढ़ें:

यह जानकार आपको बेहद ख़ुशी होगी कि देहात द्वारा न्यूट्री उत्पादों श्रंखला के अंतर्गत आने वाले उत्पादों में देहात सल्फर 90 % डब्लूडीजी देश भर में सभी देहात सेंटर्स पर उपलब्ध है। इसके अलावा देहात के हाइपरलोकल सेवा के माध्यम से आप घर बैठे भी खेती सम्बंधित कोई भी कृषि उत्पाद उचित मूल्य में खरीद सकते हैं और सही समय पर इसका उपयोग करके अधिक उत्पादन एवं उचित मूल्य प्राप्त कर सकते हैं| अधिक जानकारी के लिए देहात टोल फ्री नंबर 1800-1036-110 पर कॉल करें।

Like
Comment
Share
फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ

फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ