पोस्ट विवरण
सुने
उर्वरक
डॉ. प्रमोद मुरारी
कृषि विशेषयज्ञ
1 year
Follow

जानें नैनो यूरिया इस्तेमाल करने के फायद

जानें नैनो यूरिया इस्तेमाल करने के फायद

नैनो यूरिया एक तरल रूप में तैयार किया गया बहुत ही प्रभावशाली उर्वरक है। इसे फसलों की पैदावार बढ़ाने एवं किसानों की लागत कम करने के लिए तैयार किया गया है। इंडियन फार्मर्स फर्टिलाइजर कोऑपरेटिव लिमिटेड (IFFCO) ने नैनो यूरिया तैयार किया है। सामान्य यूरिया की तुलना में नैनो यूरिया की बहुत कम मात्रा की आवश्यकता होती है। इसके साथ ही गोबर की खाद या यूरिया को खेत में लाने और ले जाने में भी लागत अधिक होती है। लेकिन नैनो यूरिया तरल रूप में होता है इसलिए इसके परिवहन एवं इस्तेमाल में आसानी होती है। आइए इस पोस्ट के माध्यम से हम नैनो यूरिया प्रयोग करने के फायदे जानते हैं।

फसलों में नैनो यूरिया प्रयोग करने के फायदे

  • फसलों में नाइट्रोजन की पूर्ति होती है।

  • फसलों की पैदावार बढ़ती है।

  • सामान्य उर्वरक में होने वाली लागत में कमी आती है।

  • किसानों की आय में वृद्धि होती है।

  • यह भूमिगत जल की गुणवत्ता सुधारने में सहायक है।

  • नैनो यूरिया ग्लोबल वार्मिंग को कम करने में सहायक है।

  • तरल रूप में होने के कारण नैनो यूरिया को इस्तेमाल करने में सुविधा होती है।

  • फसलों में पोषक तत्वों की मात्रा बढ़ती है।

  • फसलों की गुणवत्ता बढ़ती है।

यह भी पढ़ें :

हमें उम्मीद है यह जानकारी आपके लिए महत्वपूर्ण साबित होगी। यदि आपको यह जानकारी पसंद आई है तो इस पोस्ट को लाइक करें एवं इसे अन्य किसानों के साथ साझा भी करें। जिससे अन्य किसान मित्र भी इस जानकारी का लाभ उठाते हुए नैनो यूरिया के प्रयोग से फसलों की बेहतर पैदावार प्राप्त कर सकें। इससे जुड़े अपने सवाल हमसे कमेंट के माध्यम से पूछें। पशुपालन एवं कृषि संबंधी अन्य ज्ञानवर्धक जानकारियों के लिए जुड़े रहें देहात से।



2 Likes
Like
Comment
Share
फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ

फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ