पोस्ट विवरण
सुने
कृषि यंत्र
डॉ. प्रमोद मुरारी
कृषि विशेषयज्ञ
1 year
Follow

जानें कैसे चुने अपने ग्रीन हाउस के लिए सर्वश्रेष्ट हीटर

जानें कैसे चुने अपने ग्रीन हाउस के लिए सर्वश्रेष्ट हीटर

ग्रीन हाउस पूरे साल भर किसी भी मौसम की सब्जियों की खेती करने की एक बेहतरीन तकनीक है। यह पॉलिथीन या कांच से बना हुआ झोपड़ी नुमा संरचना वाला होता है, जो सूर्य से आने वाले प्रकाश, अधिक तापमान, आर्द्रता जैसे विभिन्न कारकों को नियंत्रित करता है। लेकिन अधिक ठंड जैसे मौसम में ग्रीन हाउस के भीतर तापमान को नियंत्रित करने के लिए हीटर की आवश्यकता पड़ती है। हीटर हवा को गर्म करने के साथ तापमान को सुरक्षित और स्थायी रूप से बनाए रखता है। जिससे पौधों का बेहतर विकास होता है और हम बेमौसम भी अपनी पसंदीदा सब्जियों का आनंद ले पाते हैं। अगर आप भी अपने ग्रीन हाउस के लिए एक टिकाऊ और सुरक्षित हीटर की तलाश कर रहे हैं, तो हीटर खरीदने से पहले कुछ ध्यान रखने योग्य बातों की जानकारी यहां से देखें।

हीटर के प्रकार

  • बिजली चालित हीटर: बिल्ट-इन थर्मोस्टैट्स और टाइमर जैसी अतिरिक्त सुविधाओं के साथ आने वाले ये हीटर किफायती, सुरक्षित और पोर्टेबल होने के कारण सबसे लोकप्रिय विकल्पों में से एक है।

  • गैस चालित हीटर: गैस ग्रीन हाउस हीटर गर्मी पैदा करने के लिए प्राकृतिक गैस या प्रोपेन का उपयोग करते हैं। प्रोपेन गैस हीटर एक प्रोपेन टैंक से जुड़े होते हैं, जिससे वे ग्रीन हाउस के लिए एक बढ़िया विकल्प बन जाते हैं।

  • सौर ऊर्जा चालित हीटर: सौर प्रणालियों को विद्युत प्रणाली, प्राकृतिक गैस लाइन या गैस स्रोत से कनेक्शन की आवश्यकता नहीं होती है। जिससे यह कम खर्चीले होते हैं।

हीटर का चयन करने से पहले ध्यान देने योग्य बातें

  • पौधों की आवश्यकता और बाहरी तापमान के अनुसार ही हीटर चुनें।

  • हीटर में तापमान को कम और ज्यादा करने की सुविधा उपलब्ध होनी चाहिए।

  • दुर्घटना से बचने के लिए एक ऑटो शट ऑफ का बटन हीटर में अवश्य जाचें।

  • बिजली के झटकों से बचने के लिए हीटर को पानी प्रतिरोधी होना चाहिए।

  • गैस हीटरों में ऑक्सीजन की कमी वाला सेंसर बटन जांच लें, यह कमरे में ऑक्सीजन कम होने पर हीटर को बंद कर देता है।

यह भी पढ़ें:

ऊपर दी गयी जानकारी पर अपने विचार और कृषि संबंधित सवाल आप हमें कमेंट बॉक्स में लिख कर भेज सकते हैं। यदि आपको आज के पोस्ट में दी गई जानकारी पसंद आई हो तो इसे लाइक करें और अन्य किसान मित्रों के साथ शेयर करें। जिससे अधिक से अधिक किसान इस जानकारी का लाभ उठा सकें। साथ ही कृषि संबंधित ज्ञानवर्धक और रोचक जानकारियों के लिए जुड़े रहें देहात से।

1 Like
Like
Comment
Share
फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ

फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ