पोस्ट विवरण
सुने
गेहूं
विभा कुमारी
कृषि विशेषयज्ञ
2 year
Follow

जानें गेहूं की कटाई का उपयुक्त समय

जानें गेहूं की कटाई का उपयुक्त समय

मार्च महीने में देश के कई क्षेत्रों में गेहूं की कटाई की जा रही है। गेहूं की कटाई से पहले उपयुक्त समय की जानकारी होना आवश्यक है। जल्दी कटाई करने पर गेहूं के दानें पूरी तरह परिपक्व नहीं होते हैं। जिससे फसल के उत्पादन में कमी आती है। इसके विपरीत अगर गेहूं की कटाई देर से की जाए तो दानों के झड़ने की समस्या उत्पन्न हो सकती है। ऐसे में गेहूं की कटाई के लिए उपयुक्त समय की जानकारी होना बहुत जरूरी है। आइए इस विषय में विस्तार से जानकारी प्राप्त करें।

गेहूं की कटाई का उपयुक्त समय

  • गेहूं की फसल में जब 20 प्रतिशत से कम नमी हो तब इसकी कटाई कर लेनी चाहिए।

  • गेहूं के दानें पक कर सख्त होने पर फसल की कटाई करना उपयुक्त है।

  • दानों में नमी आधी होने पर मड़ाई या गहाई में कठिनाई होती है।

गेहूं की कटाई के बाद किए जाने वाले कार्य

  • कटाई सही समय पर करें। गेहूं की कटाई में देर होने पर बालियों से दानें झड़ने लगते हैं।

  • इसके अलावा पक्षियों के द्वारा नुकसान होने की भी संभावना बढ़ जाती है।

  • भंडारण से पहले गेहूं के दानों को अच्छी तरह सूखा लें।

  • दानों में 10 से 12 प्रतिशत तक नमी की मात्रा होने तक इन्हें सूखने दें।

  • गेहूं के टूटे एवं कटे-फटे दानों को अलग कर लें।

  • गेहूं के भंडारण से पहले भंडार गृह की अच्छी तरह सफाई करें।

यह भी पढ़ें :

हमें उम्मीद है यह जानकारी आपके लिए महत्वपूर्ण साबित होगी। यदि आपको इस पोस्ट में दी गई जानकारी पसंद आई है तो इस पोस्ट को लाइक करें एवं इसे अन्य किसानों के साथ साझा भी करें। जिससे अधिक से अधिक किसानों तक यह जानकारी पहुंच सके। इससे जुड़े अपने सवाल हमसे कमेंट के माध्यम से पूछें। कृषि संबंधी अधिक जानकारियों के लिए जुड़े रहें देहात से।

7 Likes
Like
Comment
Share
फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ

फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ