पोस्ट विवरण
सुने
बैंगन
डॉ. प्रमोद मुरारी
कृषि विशेषयज्ञ
2 year
Follow

जानें बैंगन के फलों पर दाग होने का कारण एवं बचाव के तरीके

जानें बैंगन के फलों पर दाग होने का कारण एवं बचाव के तरीके

बैंगन की खेती करने वाले कई बार फलों पर हरे एवं भूरे रंग के दाग होने की शिकायत करते हैं। लेकिन सही जानकारी नहीं होने के कारण इस समस्या से निजात पाना किसानों के लिए मुश्किल हो जाता है। दाग-धब्बे वालों की बिक्री करने पर उचित मूल्य भी प्राप्त नहीं हो पाता है। अगर आप भी कर रहे हैं बैंगन की खेती और फलों पर हरे-भूरे दाग के होने से हैं परेशान तो इस पोस्ट को ध्यान से पढ़ें। यहां से आप इस समस्या पर नियंत्रण की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

बैंगन के फलों पर दाग होने का कारण

  • पौधों में फल आने के समय फल मक्खी का प्रकोप होने के कारण फलों पर दाग होने लगते हैं।

  • इसके अलावा फलों पर रगड़ लगने से भी यह समस्या होने लगती है।

बैंगन के फलों पर दाग होने से बचाने के तरीके

  • फलों को रगड़ से बचाने के लिए पौधों को सहारा दें। जिससे फल भूमि की सतह से रगड़ होने से बचे रहेंगे।

  • फल मक्खियों पर नियंत्रण के लिए प्रति एकड़ भूमि में 6 से 8 फेरोमोन ट्रैप लगाएं।

  • इसके अलावा प्रति लीटर पानी में 2 मिलीलीटर मैलाथियान मिला कर छिड़काव करें। आवश्यकता होने पर 8 से 10 दिनों के अंतराल पर दोबारा छिड़काव करें।

यह भी पढ़ें :

हमें उम्मीद है यह जानकरी आपके लिए महत्वपूर्ण साबित होगी। यदि आपको इस पोस्ट में दी गई जानकारी पसंद आई है तो इस पोस्ट को लाइक करें एवं इसे अन्य किसानों के साथ साझा भी करें। जिससे अधिक से अधिक किसान मित्र इस जानकारी का लाभ उठा सकें। इससे जुड़े अपने सवाल हमसे कमेंट के माध्यम से पूछें। पशु पालन एवं कृषि संबंधी अन्य रोचक जानकारियों के लिए जुड़े रहें देहात से।

6 Likes
Like
Comment
Share
फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ

फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ