पोस्ट विवरण
सुने
जामुन
विभा कुमारी
कृषि विशेषयज्ञ
3 year
Follow

जामुन के फायदे

जामुन के फायदे

खाने में स्वादिष्ट होने के साथ ही जामुन के फलों में कई औषधीय गुण भी होते हैं। आयुर्वेद में जामुन को एक विशेष स्थान प्राप्त है। कई पोषक तत्वों के साथ इसमें ग्लूकोज और फ्रुक्टोज भी पाया जाता है। तो चलिए अब बात करते हैं इसके अन्य फायदों के बारे में।

  • मधुमेह रोगियों के लिए जामुन एक रामबाण उपाय है। इसके बीज को सूखा कर पीस लें और पाउडर बना लें। इसके सेवन से मधुमेह में काफी फायदा होता है।

  • इसमें कुछ ऐसे तत्व भी पाए जाते हैं जो कैंसर से बचाने में कारगर हैं।

  • जामुन को सेंधा नमक के साथ खाने से दस्त, खुनी दस्त एवं जुकाम में भी राहत मिलती है।

  • इसके बीज के पाउडर से दांतों की सफाई करने से मसूड़ों की समस्या दूर होती है और मसूड़े स्वस्थ होते हैं।

  • यह पाचन क्रिया के लिए भी लाभदायक है। इसके सेवन से पेट की कई समस्याओं का अंत होता है।

  • जामुन में कई विटामिन पाए जाते हैं जिससे रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।

  • इसमें आयरन प्रचुर मात्रा में होता है। इससे हमारे शरीर में खून का स्तर बढ़ता है और एनीमिया से भी राहत मिलती है।

  • रोजाना सुबह-शाम जामुन का रस पीने से लिवर की समस्याएं दूर होती हैं।

  • जामुन के पत्तों के रस से कुल्ला करने पर मुंह के छालों में आराम मिलता है।

  • इसके अलावा जामुन के सेवन से पथरी, पीलिया, गले में दर्द, उल्टी, कान के रोग, मोतियाबिंद, मुंहासे आदि को दूर करने में भी सहायक है।

अगर आपको यह जानकारी पसंद आई है तो इस पोस्ट को लाइक करें एवं अन्य मित्रों के साथ भी साझा करें। जिससे अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठा सकें। इस तरह की अधिक जानकारियों के लिए जुड़े रहें देहात से।

70 Likes
16 Comments
Like
Comment
Share
फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ

फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ