Details
इस तरह निजात पाएं टमाटर के फूलों के गिरने की समस्या से
Author : Lohit Baisla

टमाटर की खेती करने वाले किसानों के सामने फूलों के गिरने की समस्या बढ़ती जा रही है। लेकिन क्या आप जानते हैं फूलों के गिरने का कारण क्या है? टमाटर के फूलों के गिरने के कई कारण हैं। यदि आप भी इस समस्या से जूझ रहे हैं तो इस पोस्ट को ध्यान से पढ़ें। यहां से आप टमाटर के फूलों के गिरने का कारण एवं फूलों को गिरने की समस्या से निजात पाने के तरीके देख सकते हैं।
क्यों झड़ते हैं टमाटर के फूल?
-
फूलों के गिरने की समस्या का एक प्रमुख कारण है मुख्य पोषक तत्वों एवं सूक्ष्म पोषक तत्वों की कमी।
-
फूल आने के समय अत्यधिक मात्रा में रसायनों का छिड़काव करने से भी फूल गिरने लगते हैं।
-
अत्यधिक ठंड एवं जलवायु में परिवर्तन भी मुख्य कारणों में शामिल है।
टमाटर के फूलों को झड़ने से कैसे बचाएं?
-
पौधों में फूल निकलते समय अत्यधिक मात्रा में रसायनों का छिड़काव करने से बचें।
-
फूलों का झड़ना कम करने के लिए संतुलित मात्रा में एवं सही समय पर पोषक तत्वों एवं सूक्ष्म पोषक तत्वों का प्रयोग करें।
-
संतुलित मात्रा में नाइट्रोजन का प्रयोग करें। आवश्यकता से अधिक नाइट्रोजन का प्रयोग करने से पौधों के विकास में बाधा आती है और पौधों में फूल भी कम निकलते हैं।
-
मिट्टी में नमी की कमी न होने दें। आवश्यकता के अनुसार सिंचाई करें।
-
15 लीटर पानी में 2 मिलीलीटर देहात फ्रूट प्लस से साथ 5 मिलीलीटर एक्टिवेटर मिला कर छिड़काव करें। इससे फूलों के झड़ने की समस्या तो रुकेगी ही, साथ ही पौधों में फूलों एवं फलों की संख्या में वृद्धि भी होती है।
यह भी पढ़ें :
-
फल छेदक कीट से टमाटर के पौधों को बचाने के तरीके यहां से देखें।
हमें उम्मीद है यह जानकारी आपके लिए महत्वपूर्ण साबित होगी। अगर आपको इस पोस्ट में दी गई जानकारी पसंद आई है तो इस पोस्ट को लाइक करें। साथ ही इसे अन्य किसानों के साथ साझा भी करें। जिससे अन्य किसान मित्र भी टमाटर के फूलों के झड़ने की समस्या से निजात पा सकें। इससे जुड़े अपने सवाल हमसे कमेंट के माध्यम से पूछें।
31 Likes
8 Comments
9 March 2021
Please login to continue
No comments
Ask any questions related to crops
Ask Experts
घर बेठें मिट्टी के स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त कर
To use this service Please download the DeHaat App
Download DeHaat App