पोस्ट विवरण
सुने
कपास
विभा कुमारी
कृषि विशेषयज्ञ
1 year
Follow

इस समय करें कपास में पहली सिंचाई, होगा अधिक उत्पादन

इस समय करें कपास में पहली सिंचाई, होगा अधिक उत्पादन

कपास एक महत्वपूर्ण रेशेवाली नकदी फसल है। कपास उत्पादन में भारत विश्व में दूसरे स्थान पर है। इसकी खेती में किसानों को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है। फसल से अच्छी और बेहतर पैदावार लेने के लिए इसकी सही देखभाल करने की आवश्यकता होती है। इसलिए फसल में सही समय पर पानी देना बहुत आवश्यक है। पानी न मिलने पर फसल सूख सकती है। किसान इसको लेकर दुविधा में रहते हैं कि फसल में किस समय पानी देना उचित रहेगा? कपास की फसल में पानी देने का समय एवं मात्रा की जानकारी के लिए पढ़िए यह आर्टिकल।

कपास की फसल में पानी देने का उचित समय

  • बुवाई के बाद फसल में 5 से 6 बार सिंचाई की आवश्यकता होती है।

  • फसल में बूंद-बूंद सिंचाई पद्धति से ही सिंचाई करें।

  • अगर क्षेत्र में बारिश ज्यादा होती है तो फसल में शुरुआत में पानी देने की आवश्यकता नहीं है।

  • अगर बारिश समय से नहीं होती है तो पहली सिंचाई बुवाई के 30 से 35 दिन के बाद करें।

  • सिंचाई की उचित व्यवस्था नहीं होने पर जब भी पत्तियां मुरझाने लगे तब पहली सिंचाई करें।

  • फसल में निराई-गुड़ाई करें। इससे पौधों की जड़े ज्यादा गहराई तक बढ़ेगी।

  • पहली सिंचाई के 20 से 25 दिन बाद दूसरी सिंचाई करें।

  • पौधों में फूल बनते समय खेत में नमी बनाए रखें।

  • खेत में आवश्यकता से अधिक पानी न दें, वरना फूल झड़ने लग जाएंगे।

  • सितंबर महीने में कभी-कभी खेत में हल्की सिंचाई करें। इससे कपास के गूलर जल्दी फूटेंगे।

  • फूल से टिंडे बनने के दौरान फसल को पानी की अधिक जरूरत होती है।

  • इस समय 15 दिन के अंतराल पर सिंचाई करें। इससे टिंडे का आकार बड़ा होता है।

  • फसल की बढ़वार के समय बारिश का पानी फसल में न रुकने दें। इससे पौधे पीले पड़कर मरने लगते हैं।

  • खेत में जल निकासी की उचित व्यवस्था रखें। जिससे हवा-पानी का अच्छे से संचार हो सके।

  • नरमा या बीटी कपास में कतारों के जोड़ों में ड्रिप लाइन डालकर सिंचाई करें।

  • कपास के पोधों को जितनी अधिक धूप लगेगी, यह उतने ही अधिक विकसित होते हैं।

यह भी पढ़ें :

आशा है कि यह जानकारी आपके लिए लाभकारी साबित होगी। यदि आपको यह जानकारी पसंद आई है तो इस पोस्ट को ज्यादा से ज्यादा लाइक करें और अपने किसान मित्रों के साथ जानकारी साझा करें। जिससे अधिक से अधिक लोग इस जानकारी का लाभ उठा सकें और कपास की खेती में समय से पानी देकर, फसल से अधिक लाभ प्राप्त कर सकें। इससे संबंधित यदि आपके कोई सवाल हैं तो आप हमसे कमेंट के माध्यम से पूछ सकते हैं। कृषि संबंधी अन्य रोचक एवं महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए जुड़े रहें देहात से।




1 Like
Like
Comment
Share
फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ

फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ