Details
इस माह यदि इन फसलों की खेती करेंगे तो होगी अच्छी पैदावार
Author : Dr. Pramod Murari

सरसों की कटाई के बाद मार्च महीने में कई फसलों की खेती की जाती है। यदि आप इस महीने खेत की बजाई करना चाहते हैं तो यह पोस्ट ध्यान से पढ़ें। यहां हम मार्च महीने में खेती की जाने वाली कुछ फसलों की जानकारी साझा कर रहें हैं। इन फसलों की अगेती खेती कर के आप अच्छी पैदावार के साथ मुनाफा कमा सकते हैं।
-
खीरा एवं ककड़ी : सलाद के तौर पर खीरा और ककड़ी का सर्वाधिक प्रयोग किया जाता है। गर्मी के मौसम में इन सब्जियों की मांग अधिक रहती है। इसलिए इस समय खीरा एवं ककड़ी की खेती किसानों के लिए निश्चित ही लाभकारी साबित होगी।
-
लोबिया : लोबिया की फलियों का प्रयोग सब्जी बनाने में किया जाता है। इसके पौधों का प्रयोग हरी खाद के तौर पर भी किया जाता है। मार्च के महीने में लोबिया की खेती करने पर अच्छी पैदावार प्राप्त कर सकते हैं।
-
करेला : डायबिटीज के मरीजों के लिए करेला की सब्जी बहुत लाभदायक है। कड़वे स्वाद के बावजूद करेला कई लोगों की पसंदीदा सब्जियों में शामिल है। आयुर्वेदिक इलाज के दौरान शुगर, मधुमेह और डायबिटीज के मरीजों के लिए करेले के जूस की बहुत मांग है। मार्च के महीने में करेला की खेती करने वाले किसान अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं।
-
तोरई : गर्मियों के मौसम में बाजार में तोरई की मांग भी बढ़ने लगती है। बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए इसकी खेती किसानों के लिए फायदे का सौदा साबित हो सकती है।
-
लाल साग : पत्तेदार सब्जियों में इसकी खेती प्रमुखता से की जाती है। लाल साग की बुवाई के लिए फरवरी-मार्च का महीना सर्वोत्तम है। इसके अलावा जुलाई महीने में भी इसकी बुवाई की जा सकते हैं। इसका उपयोग कई आयुर्वेदिक औषधियों में भी किया जाता है।
यह भी पढ़ें :
-
लाल साग की खेती से जुड़ी सभी जानकारियां यहां से प्राप्त करें।
-
तोरई की खेती की जानकारी यहां से प्राप्त करें।
हमें उम्मीद है यह जानकारी आपके लिए महत्वपूर्ण साबित होगी। यदि आपको यह जानकारी पसंद आई है तो इस पोस्ट को लाइक करें एवं इसे अन्य किसानों के साथ साझा भी करें। जिससे अन्य किसान मित्र भी इस जानकारी का लाभ उठा सकें। अपने खेत की मिट्टी एवं क्षेत्र में मौसम के हिसाब से मुनाफ़े वाली फ़सल की बिजाई के लिए आप सीधे देहात टोल फ्री नंबर 1800 1036 110 पर कृषि विशेषज्ञों सलाह ले सकते हैं साथ ही इससे जुड़े अपने सवाल हमसे कमेंट के माध्यम से पूछें।
34 Likes
1 Comment
10 March 2021
Please login to continue
No comments
Ask any questions related to crops
Ask Experts
घर बेठें मिट्टी के स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त कर
To use this service Please download the DeHaat App
Download DeHaat App