पोस्ट विवरण
सुने
कृषि
डॉ. प्रमोद मुरारी
कृषि विशेषयज्ञ
2 year
Follow

इन वृक्षों की खेती से मालामाल होते किसान, जानें लागत एवं मुनाफा

इन वृक्षों की खेती से मालामाल होते किसान, जानें लागत एवं मुनाफा

इन दिनों किसान अधिक मुनाफा प्राप्त करने के लिए औषधीय पौधे एवं फल-फूल की खेती पर अधिक ध्यान दे रहे हैं। लेकिन इन सब फसलों के अलावा कुछ ऐसे वृक्ष भी हैं जिनकी खेती किसानों को मालामाल बना सकती है। इन वृक्षों में चन्दन, गम्हार एवं सागवान भी शामिल है। आइए इन वृक्षों की खेती में आने वाली लागत एवं होने वाले मुनाफे पर विस्तार से जानकारी प्राप्त करें।

  • चन्दन : चन्दन की लकड़ी का उपयोग धार्मिक कार्यों में प्रमुखता से किया जाता है। इसके अलावा इसकी विशेष सुगंध के कारण इससे इत्र, अगरबत्ती, धूपबत्ती, साबुन, एवं कई अन्य सौंदर्य प्रसाधन भी तैयार किए जाते हैं। इसकी लकड़ी की बिक्री बहुत अधिक मूल्य पर होती है। प्रति एकड़ भूमि में खेती करने पर चन्दन के 500 पौधे लगाए जा सकते हैं। इसकी खेती में कुल लागत करीब 40 से 60 हजार रुपए की लागत आती है। वहीं इसके एक वृक्ष से कम से कम 50 हजार रुपए प्राप्त किए जा सकते हैं। उच्च गुणवत्ता की लकड़ी के लिए प्रत्येक वृक्ष से करोड़ों की कमाई हो सकती है।

  • गम्हार : गम्हार की लकड़ी का सबसे अधिक उपयोग फर्नीचर बनाने में किया जाता है। वृक्ष का विकास बहुत तेजी से होने के कारण इसकी खेती कम समय में अच्छा मुनाफा देती है। इसकी पत्तियों में कई तरह के औषधीय गुण पाए जाते हैं। इसलिए इसकी पत्तियों से दवाएं तैयार की जाती हैं। इस तरह गम्हार की खेती करने वाले किसान लकड़ी की बिक्री के अलावा पत्तियों की बिक्री कर के भी अतिरिक्त कमाई कर सकते हैं। प्रति एकड़ भूमि में गम्हार के करीब 500 पौधे लगाए जा सकते हैं। जिसमें करीब 40 से 55 हजार रुपए की लागत आती है। प्रति एकड़ भूमि में इसकी खेती कर के करोड़ों की कमाई की जा सकती है।

  • सागवान : सागवान की लकड़ी में दीमक नहीं लगते हैं। इसके साथ ही यह पानी से भी खराब नहीं होती है। इसलिए बाजार में सागवान की लकड़ी की मांग अधिक होती है। बात करें मुनाफे की तो इसके एक वृक्ष से करीब 40 हजार रुपए तक प्राप्त किए जा सकते हैं।

यह भी पढ़ें :

हमें उम्मीद है यह जानकारी आपके लिए महत्वपूर्ण साबित होगी। यदि आपको इस पोस्ट में दी गई जानकारी पसंद आई है तो  लिखे करें एवं इसे अन्य किसानों के साथ साझा भी करें। जिससे अधिक से अधिक किसान मित्र इस जानकारी  उठाते हुए अधिक मुनाफा प्राप्त कर सकें। इससे जुड़े अपने सवाल हमसे कमेंट के माध्यम से पूछें। पशु पालन एवं कृषि संबंधी अन्य रोचक एवं ज्ञानवर्धक जानकारियों के लिए जुड़े रहें देहात से।

2 Likes
2 Comments
Like
Comment
Share
फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ

फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ