पोस्ट विवरण
सुने
कीट
विभा कुमारी
कृषि विशेषयज्ञ
2 year
Follow

इल्लियों एवं कीटों पर नियंत्रण के सटीक उपाय

इल्लियों एवं कीटों पर नियंत्रण के सटीक उपाय

अनाज एवं सब्जियों वाली फसलों की बेहतर पैदावार के लिए विभिन्न कीटों एवं इल्लियों पर नियंत्रण करना आवश्यक है। कई तरह के कीट भूमि के अंदर रह कर फसलों की जड़ों को क्षति पहुंचाते हैं। यह कीट नजर नहीं आने के कारण किसानों को इन पर नियंत्रण करने में कठिनाई होती है। अगर आप भी करते हैं खेती और फसलों को विभिन्न कीटों से बचाना चाहते हैं तो इस पोस्ट को ध्यान से पढ़ें। यहां से आप फसलों को क्षति पहुंचाने वाली इल्लियों एवं कीटों पर नियंत्रण के सटीक उपाय जान सकते हैं। आइए इस विषय में विस्तार से जानकारी प्राप्त करें।

  • सफेद ग्रब : यह कीट मटमैले सफेद रंग के होते हैं। इनका शरीर मोटा और मुंह गहरे भूरे रंग का होता है। यह कीट मिट्टी में रह कर पौधों की जड़ों एवं तनों को नुकसान पहुंचाते हैं। पौधों में फल आने पर यह कीट फलों को भी क्षति पहुंचाते हैं। जिससे पौधे सूखने लगते हैं। इस कीट से बचने के लिए खेत में एक बार गहरी जुताई करें। इसके साथ ही खेत में कच्ची गोबर का प्रयोग न करें। इस कीट पर नियंत्रण के लिए प्रति एकड़ भूमि में 8 से 10 किलोग्राम फिप्रोनिल 0.3 प्रतिशत जी.आर मिलाएं। इसके अलावा प्रति एकड़ जमीन में 2.5 से 3 किलोग्राम कार्बोफ्यूरान 3 जी का भी प्रयोग कर सकते हैं।

  • दीमक : यह कीट मिट्टी में रहते हैं और पौधों की जड़ों को काट कर फसल को नुकसान पहुंचाते हैं। जड़ों के साथ यह कीट पौधों के तने एवं पौधों में बनने वाले दानों को भी क्षति पहुंचाते हैं। इस कीट से बचने के लिए बुवाई से पहले प्रति किलोग्राम बीज को 12 मिलीलीटर क्लोरोपाइरीफॉस 20 ई.सी से उपचारित करें। खड़ी फसल में कीट का प्रकोप होने पर प्रति एकड़ भूमि में 1.2 लीटर क्लोरोपायरीफॉस का प्रयोग करें।

  • लीफ माइनर कीट : इसे पत्ती सुरंगी कीट के नाम से भी जाना जाता है। यह कीट पत्तियों के हरे भाग को अंदर से खाते हैं। जिससे पत्तियों पर सुरंग जैसी सफेद धारियां उभरने लगती हैं। इस कीट से निजात पाने के लिए प्रति लीटर पानी में 1 मिलीलीटर इमिडाक्लोरपिड मिला कर छिड़काव करें।

यह भी पढ़ें :

समेकित कीट प्रबंधन की जानकारी यहां से प्राप्त करें।

हमे उम्मीद है यह जानकारी आपके लिए महत्वपूर्ण साबित होगी। यदि आपको इस पोस्ट में दी गई जानकारी पसंद आई है तो हमारे पोस्ट को लाइक करें एवं इसे अन्य किसानों के साथ साझा भी करें। जिससे अधिक से अधिक किसान मित्र इस जानकारी का लाभ उठाते हुए इल्लियों एवं कीटों पर नियंत्रण कर सकें। इससे जुड़े अपने सवाल हमसे कमेंट के माध्यम से पूछें।

8 Likes
Like
Comment
Share
फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ

फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ