Details
ह्यूमिक एसिड के प्रयोग से भूमि की उर्वरक क्षमता में लाएं वृद्धि
Author : Soumya Priyam

लम्बे समय तक हानिकारक रसायन युक्त उर्वरकों के प्रयोग से मिट्टी की उर्वरक क्षमता कम होने लगती है। जिसका सीधा असर फसलों की पैदावार पर होता है। मिट्टी की उर्वरक क्षमता को बढ़ाना किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं है। मिट्टी की संरचना में सुधार करने एवं उर्वरक क्षमता बढ़ाने के लिए ह्यूमिक एसिड किसी वरदान से कम नहीं है।
बाजार में मिलने वाला ह्यूमिक एसिड असल में पोटेशियम हृमेट होता है, जिसे ह्यूमिक एसिड पर कास्टिक पोटाश की क्रिया के द्वारा तैयार किया जाता है। पोटेशियम ह्यूमेट से फसलों पर किसी तरह का प्रतिकूल असर नहीं होता है। इसके अलावा घर में भी आसानी से ह्यूमिक एसिड तैयार किया जा सकता है। आइए इस पोस्ट के माध्यम से हम ह्यूमिक एसिड के फायदे, तैयार करने की विधि एवं प्रयोग की विधि पर विस्तार से जानकारी प्राप्त करें।
क्या है ह्यूमिक एसिड?
-
ह्यूमिक एसिड एक बहु-उपयोगी खनिज पदार्थ है। इसके प्रयोग से बंजर भूमि को भी उपजाऊ बनाया जा सकता है। यह मिट्टी में नमी बनाए रखने में सहायक है।
-
यह मिट्टी में खाद को अच्छी तरह घोल कर पौधों तक पहुंचता है। इसके अलावा यह नाइट्रोजन एवं आयरन को मिट्टी में जोड़े रखता है।
ह्यूमिक एसिड के फायदे
-
यह मिट्टी की संरचना में सुधार करने में सहायक है।
-
इसके प्रयोग से मिट्टी भुरभुरी होती है। भुरभुरी मिट्टी में जड़ों का विकास अच्छा होता है।
-
भूमि की उर्वरक क्षमता में वृद्धि होती है।
-
पौधों में प्रकाश ग्रहण करने की क्षमता बढ़ाने में सहायक है। जिससे पौधे हरे एवं स्वस्थ नजर आते हैं।
-
इसके प्रयोग से पौधों फल एवं फूलों की संख्या बढ़ती है। जिसका सीधा असर फसल की पैदावार पर होता है।
-
बीज की अंकुरण क्षमता में बढ़ोतरी होती है।
-
प्रतिकूल वातावरण में भी पौधे सुरक्षित रहते हैं।
ह्यूमिक एसिड तैयार करने की विधि
-
इसे तैयार करने के लिए 2 वर्ष पुराने गोबर के उपले या कंडे, 25 से 30 लीटर पानी एवं करीब 50 लीटर की क्षमता वाले ड्रम की आवश्यकता होती है।
-
इसे तैयार करने के लिए ड्रम में सबसे पहले गोबर के उपले एवं कंडे भरें।
-
इसके बाद ड्रम में 25 से 30 लीटर पानी भर कर 7 दिनों तक ढक कर रखें।
-
7 दिनों बाद ड्रम के पानी गहरे लाल से भूरे रंग में बदल जाएगा।
-
इसके बाद ड्रम से सभी कंडों को निकाल कर पानी को किसी कपड़े से छान लें।
-
इस पानी को ह्यूमिक एसिड के तौर पर प्रयोग करें।
ह्यूमिक एसिड का कैसे करें प्रयोग?
-
ड्रम में तैयार किए गए पानी को मिट्टी में मिलाएं।
-
पौधों की रोपाई से पहले जड़ों को इसमें डुबो कर रखें।
-
कीटनाशक के साथ मिला कर फसलों पर छिड़काव करें।
-
रासायनिक उर्वरकों में मिला कर भी प्रयोग कर सकते हैं।
-
ड्रिप सिंचाई के साथ ही इसका प्रयोग किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें :
-
लकड़ी की राख से खाद तैयार करने की विधि जानने के लिए यहां क्लिक करें।
हमें उम्मीद है यह जानकारी आपके लिए महत्वपूर्ण साबित होगी। यदि आपको इस पोस्ट में दी गई जानकारी पसंद आई है तो इस पोस्ट को लाइक करें एवं इसे अन्य किसानों के साथ साझा भी करें। जिससे अधिक से अधिक किसानों ताज यह जानकारी पहुंच सके। इससे जुड़े अपने सवाल हमसे कमेंट के माध्यम से पूछें। कृषि सम्बन्धी अन्य रोचक जानकारियों के लिए जुड़े रहें देहात से।
27 Likes
1 Comment
25 June 2021
Please login to continue
No comments
Ask any questions related to crops
Ask Experts
घर बेठें मिट्टी के स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त कर
To use this service Please download the DeHaat App
Download DeHaat App