पोस्ट विवरण
सुने
मौसम पूर्वानुमान
डॉ. प्रमोद मुरारी
कृषि विशेषयज्ञ
3 year
Follow

हल्की गरज के साथ वर्षा की आशंका

हल्की गरज के साथ वर्षा की आशंका

15 सितंबर, 2020 : उत्तर-पश्चिम और दक्षिण-पूर्व मध्य प्रदेश, विदर्भ, बिहार, उप-हिमालय, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह, असम, मेघालय, गुजरात के क्षेत्र, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाडा, कोंकण, गोवा, आंध्र प्रदेश का तटवर्ती क्षेत्र, यानम, तेलंगाना, तटवर्ती एवं उत्तरी कर्नाटक, केरल एवं माहे के कुछ क्षेत्रों में भारी वर्षा होने की संभावना है। पूर्वी उत्तर प्रदेश के विभिन्न स्थानों में हल्की गरज के साथ बूंदाबांदी हो सकती है। पश्चिम मध्य प्रदेश, विदर्भ, गंगा के तटवर्ती पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय, तेलंगाना एवं रायलसीमा के कुछ क्षेत्रों में बिजली के साथ हल्की गरज सुनाई दे सकती है। दक्षिण-पश्चिम अरब सागर, उत्तर-पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी अरब सागर, कर्नाटक, केरल का तटवर्ती क्षेत्र, लक्षद्वीप के ऊपर 45-55 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ़्तार से तेज हवा चलने की संभावना है। मछुआरों को सलाह दी जाती है कि वे इन क्षेत्रों में न जाएं।

16 सितंबर, 2020 : मराठवाडा में भारी से मूसलाधार वर्षा होने की संभावना है। उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश, विदर्भ, बिहार, उप-हिमालय, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह, गुजरात, मध्य प्रदेश, कोंकण, गोवा, आंध्र प्रदेश के तटवर्ती क्षेत्र, यानम, तेलंगाना, तटवर्ती एवं उत्तरी कर्नाटक, केरल एवं माहे के अलग-अलग स्थानों में भारी वर्षा हो सकती है। पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में वर्षा के साथ बिजली की गरज भी हो सकती है। दक्षिण राजस्थान, विदर्भ, असम, मेघालय, तेलंगाना एवं रायलसीमा के कुछ क्षेत्रों में भी बिजली की गरज सुनाई दे सकती है। दक्षिण-पश्चिम अरब सागर के ऊपर तेज हवा चलने की संभावना है। हवा की गति 45-55 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ़्तार से होगी। मछुआरों को इन क्षेत्रों से दूर रहने की सलाह दी जाती है।

07 सितंबर, 2020 : विदर्भ, बिहार, अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह, गुजरात, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाडा, कोंकण, गोवा, आंध्र प्रदेश का तटवर्ती क्षेत्र, यानम, कर्नाटक का तटवर्ती क्षेत्र, केरल एवं माहे में भारी वर्षा हो सकती है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में वर्षा के साथ बिजली की गड़गड़ाहट भी सुनाई दे सकती है। दक्षिण राजस्थान, विदर्भ, असम, मेघालय, तेलंगाना एवं रायलसीमा के क्षेत्रों में भी बिजली की गड़गड़ाहट भी सुनाई देने की आशंका है। दक्षिण-पश्चिम अरब सागर के ऊपर 45-55 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ़्तार से तेज हवा चलने की संभावना है। मछुआरों को इन क्षेत्रों से दूर रहने की सलाह दी जाती है।

सौजन्य से : IMD

27 Likes
6 Comments
Like
Comment
Share
banner
फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ

फसल चिकित्सक से मुफ़्त सलाह पाएँ