Details
हींग से कैसे तैयार करें कीटनाशक एवं लिक्विड फर्टिलाइजर?
Author : Soumya Priyam

कई बार पोषक तत्वों की कमी होने पर पौधों की पत्तियां पीली हो कर झड़ने लगती हैं। वहीं कई बार कुछ कीटों के प्रकोप के कारण पौधों की जड़ें खराब होने लगती हैं। ऐसे में पोषक तत्वों की पूर्ति के लिए एक प्रभावशाली फर्टिलाइजर (उर्वरक) एवं विभिन्न कीटों पर नियंत्रण के लिए बेहतरीन कीटनाशक प्रयोग करना आवश्यक है।
बात करें बाजार में उपलब्ध उर्वरकों एवं कीटनाशकों की तो इनमें कई तरह के हानिकारक रसायनों का इस्तेमाल किया जाता है। जिससे विभिन्न कीटों पर नियंत्रण तो आसानी से कर सकते हैं लेकिन धीरे-धीरे मिट्टी की उर्वरक क्षमता कम होने लगती है। ऐसे में जैविक तरीके से तैयार किए गए खाद एवं कीटनाशकों का प्रयोग करना एक बेहतर विकल्प है। इसी क्रम में हम आप हींग से तैयार किए जाने वाले उर्वरक एवं कीटनाशक की जानकारी साझा कर रहे हैं। आइए इस विषय में विस्तार से जानकारी प्राप्त करें।
हींग से कीटनाशक तैयार करने की विधि
-
सबसे पहले किसी कटोरे में पानी लें।
-
उसमें आधा चम्मच हींग डाल कर अच्छी तरह मिलाएं।
-
इस मिश्रण को आधे घंटे रखें।
-
इसके बाद इस मिश्रण को स्प्रे बॉटल में भरकर कीटनाशक की तरह छिड़काव करें।
हींग से लिक्विड फर्टिलाइजर बनाने की विधि
-
हींग के फर्टिलाइजर तैयार करने के लिए सबसे पहले आधी बाल्टी पानी में 1 कटोरी चाय पत्ती और आधी छोटी चम्मच हींग डाल कर अच्छी तरह मिलाएं।
-
इस मिश्रण को 1 सप्ताह तक रहने दें।
-
इसके बाद इस मिश्रण को पौधों में डालें।
-
हींग से तैयार किए गए उर्वरक के साथ किसी अन्य खाद की आवश्यकता नहीं होती है।
हींग से तैयार किए गए उर्वरक एवं कीटनाशक के फायदे
-
हींग से तैयार किए गए उर्वरक एवं कीटनाशक का प्रयोग करने से पौधों पर किसी तरह का विपरीत प्रभाव नहीं होता है।
-
मिट्टी की उर्वरक क्षमता बनी रहती है।
-
उर्वरक एवं कीटनाशकों पर होने वाले खर्च में कमी आती है।
-
पौधों में पोषक तत्वों की पूर्ति होती है।
-
पौधों का बेहतर विकास होता है।
-
विभिन्न कीटों पर आसानी से नियंत्रण किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें :
-
जैविक विधि से खेती करने के लाभ की जानकारी यहां से प्राप्त करें।
हमें उम्मीद है यह जानकारी आपके लिए महत्वपूर्ण साबित होगी। यदि आपको इस पोस्ट में दी गई जानकारी पसंद आई है तो हमारे पोस्ट को लाइक करें एवं इसे अन्य किसानों के साथ साझा भी करें। जिससे अन्य किसान मित्र भी इस जानकारी का लाभ उठा सकें। इससे जुड़े अपने सवाल हमसे कमेंट के माध्यम से पूछें। कृषि संबंधी अन्य रोचक एवं ज्ञानवर्धक जानकारियों के लिए जुड़े रहें देहात से।
17 Likes
3 Comments
17 September 2021
Please login to continue
No comments
Ask any questions related to crops
Ask Experts
घर बेठें मिट्टी के स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त कर
To use this service Please download the DeHaat App
Download DeHaat App