Details
गर्मी के मौसम में कैसे करें दुधारू पशुओं की देखभाल?
Author : Soumya Priyam

गर्मी के मौसम में पशुओं के बीमार होने की संभावना बढ़ जाती है। गर्म हवाओं एवं तापमान अधिक होने पर पशुओं को लू लगने का भी खतरा बना रहता है। इसलिए इस मौसम में पशु पालकों को विशेष ध्यान देने की आवश्यकता होती है। यदि आप भी पशु पालन व्यवसाय से जुड़े हैं तो गर्मी के मौसम में पशुओं की देखभाल से जुड़ी जानकारियां यहां से प्राप्त करें। इसके साथ ही आप यहां से दुधारू पशुओं में लू लगने के लक्षण एवं बचाव के तरीके भी देख सकते हैं।
गर्मी के मौसम में कैसे करें पशुओं की देखभाल?
-
गर्मी के मौसम में दुधारू पशुओं के आहार में हरे चारे की मात्रा बढ़ाएं। हरे चारे में करीब 70 से 90 प्रतिशत पानी की मात्रा होती है। जिससे पानी की कमी की पूर्ति होती। है
-
पशुओं को दिन में 3-4 बार स्वच्छ पानी पिलाएं।
-
पशुओं को पानी में नमक एवं आटा मिला कर पिलाना लाभदायक सिद्ध होता है।
-
पशुओं को गर्म हवाओं से बचाने के लिए उचित प्रबंध करें।
-
पशुओं के रहने के स्थान की छत पर सूखी घास, पुआल, आदि बिछाएं। जिससे छत को गर्म होने से बचाया जा सकता है।
-
पशुओं को प्रति दिन ठंडे पानी से नहलाएं।
पशुओं में लू लगने के क्या हैं लक्षण?
-
पशुओं के शरीर का तापमान बढ़ जाता है।
-
पशु बेचैन होने लगते हैं।
-
पशुओं को पसीना अधिक आता है।
-
लार के स्राव में वृद्धि होती है।
-
पशु सामान्य से कम आहार ग्रहण करते हैं। कई बार पशु भोजन करना बंद कर देते हैं।
-
दुग्ध उत्पादन में कमी आती है।
पशुओं में लू लगने कैसे करें उपचार?
-
पशुओं को आराम करने दें।
-
पशुओं को अधिक मात्रा में पानी पिलाएं।
-
पशु चिकित्सक की सलाह पर पशुओं को ग्लूकोज दें।
-
पशुओं को गर्म हवा के संपर्क में आने से बचाएं।
-
पशुओं को बर्फ के टुकड़े चाटने के लिए दें।
-
पशुओं को दवा देने से पहले पशु चिकित्सक से परामर्श करें।
यह भी पढ़ें :
-
पशुओं के आधार कार्ड का महत्व जानने के लिए यहां क्लिक करें।
22 Likes
25 March 2021
Please login to continue
No comments
Ask any questions related to crops
Ask Experts
घर बेठें मिट्टी के स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त कर
To use this service Please download the DeHaat App
Download DeHaat App